తెలుగు | Epaper

Rajasthan : महिला कांग्रेस की बनी नई टीम, 9 उपाध्यक्ष, 16 जिलाध्यक्ष बनाए

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Rajasthan : महिला कांग्रेस की बनी नई टीम, 9 उपाध्यक्ष, 16 जिलाध्यक्ष बनाए

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। बुधवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में नई टीम का गठन किया गया।

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। बुधवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में नई टीम का गठन किया गया। इस नई कार्यकारिणी में 9 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महासचिव और 16 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

दरअसल, कांग्रेस महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने इस संबंध में आदेश जारी कर नियुक्तियों की जानकारी साझा की। यह कदम संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सारिका सिंह ने दी बधाई

सारिका सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा कि राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट नेतृत्व के साथ करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि लंबे समय से लंबित पड़े कार्यकारिणी गठन और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों को अब अंतिम रूप दे दिया गया है।

मेंबरशिप को दी गई प्राथमिकता

बताते चलें कि नई कार्यकारिणी के गठन में मेंबरशिप और पार्टी गतिविधियों में सक्रियता को प्राथमिकता दी गई है। नियुक्तियों के लिए न्यूनतम 100 महिलाओं को मेंबरशिप से जोड़ने की अनिवार्यता रखी गई थी। सूत्रों के अनुसार, संगठन ने उन कार्यकर्ताओं को मौका दिया है, जिन्होंने मेंबरशिप अभियान और पार्टी की गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान दिया। यह भी जानकारी दी गई कि भविष्य में मेंबरशिप के आधार पर और नियुक्तियों की सूची जारी की जाएगी।

पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

आपको बता दें, यह नई कार्यकारिणी राजस्थान में महिला कांग्रेस को और सक्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संगठन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जाए और उनके मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाए। नई नियुक्तियों से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उम्मीद की जा रही है कि यह नई टीम राजस्थान में कांग्रेस की स्थिति को और सशक्त करेगी।

Read more : पाक पीएम शहबाज अजरबैजान पहुंचे, बोले- अलीयेव को कहा शुक्रिया

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870