Operation Sindoor: उन्होंने धर्म देखकर मारा तो हमने कर्म देखकर, राजनाथ सिंह बोले- हमने पाकिस्तान की ‘छाती पर घाव दिए’

Read Time:  1 min
राजनाथ
राजनाथ
FONT SIZE
GET APP

…आयात-संचालित मॉडल से ‘विश्वसनीय वैश्विक निर्यातक’ बन गया है: राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा कि कहा कि पहलगाम में आतंकियों के हमले में हताहत हुए सभी निर्दोष नागरिकों और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए हमार जवानों को नमन करता हूं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को एक सशक्त संदेश में कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने धर्म के आधार पर नागरिकों को निशाना बनाया, जबकि भारत ने आतंकवादियों को उनके कर्मों के आधार पर जवाब दिया।

देहरादून में एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा, ‘आतंकवादियों ने पहलगाम में लोगों को उनका धर्म पूछकर मारा; हमने उनका धर्म नहीं पूछा, बल्कि उनके कर्म देखकर जवाब दिया।’ भारत की रक्षा रणनीति के बारे में बात करते हुए सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘साहसिक और दूरदर्शी’ नेतृत्व में भारत का रक्षा क्षेत्र उल्लेखनीय रूप से आयात-संचालित मॉडल से ‘विश्वसनीय वैश्विक निर्यातक’ बन गया है।

…बल्कि देश की सामाजिक एकता पर हमला था: राजनाथ सिंह

सिंह ने कहा, ‘हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने इस बदलाव को देखा।’ 22 अप्रैल को, पाकिस्तान से जुड़े पाए गए आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर गोलीबारी की, जिसके परिणामस्वरूप 26 लोग मारे गए, जिनमें से ज़्यादातर पर्यटक थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में चलाया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत के इतिहास में आतंकवाद के खिलाफ की गई सबसे बड़ी कार्रवाई थी।

उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमला न केवल भारत के लोगों पर हमला था, बल्कि देश की सामाजिक एकता पर भी हमला था। देहरादून में एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवादियों ने पहलगाम में लोगों से उनका धर्म पूछकर उनकी हत्या की, लेकिन ‘‘हमने उनका धर्म नहीं पूछा, बल्कि उनके कर्म देखकर जवाब दिया।’’सिंह ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के घेरे को मजबूत किया है।

राजनाथ

भारतीय इतिहास में आतंकवाद के खिलाफ की गई सबसे बड़ी कार्रवाई …

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हर मामले में हमने सरकार के रवैये और काम करने के तरीके दोनों को बदला है। हालमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने इस बदलाव को देखा।’’दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें ज़्यादातर पर्यटक थे।

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने छह मई की रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ढांचों को नष्ट करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया। पाकिस्तानी हमलों के बाद की सभी जवाबी कार्रवाई इसी ऑपरेशन के तहत की गई। सिंह ने इसे भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई के तौर पर ‘‘बड़ी और कड़ी कार्रवाई’’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘यह (ऑपरेशन सिंदूर) भारतीय इतिहास में आतंकवाद के खिलाफ की गई सबसे बड़ी कार्रवाई थी, मैं यह दृढ़ता से कह सकता हूं।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।