Patna : लालू यादव का जन्मदिन मना धूमधाम से, 78 किलो का कटा लड्डू

By Anuj Kumar | Updated: June 11, 2025 • 2:04 PM

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को अपना 78वां जन्मदिन बड़े ही पारंपरिक और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया। आधी रात को केक काटा गया और जन्मदिन का आगाज़ हुआ, वहीं सुबह से ही उनके पटना स्थित आवास 10 सर्कुलर रोड पर ढोल-नगाड़ों, मिठाइयों और नारों के साथ उत्सव का माहौल देखा गया। इस खास मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से 78 किलो का लड्डू भेंट किया गया, जिसे लालू यादव ने तलवार से काटा। साथ ही, राजद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार 78 प्रकार के फलों की टोकरी लेकर शुभकामनाएं देने पहुंचे।

राबड़ी आवास के बाहर सुबह से ही भारी भीड़ जमा हो गई थी

लालू यादव का जन्मदिन मनाने राबड़ी आवास के बाहर सुबह से ही भारी भीड़ जमा हो गई थी। समर्थक लालू यादव के पोस्टर और तस्वीरें लिए नाचते-गाते नजर आए। कुछ कार्यकर्ता मिठाई और केक के डिब्बे लेकर आए तो कुछ पारंपरिक हथियारों के साथ जश्न मनाते देखे गए। आरजेडी ने लालू यादव के जन्म दिन को सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि लालू यादव का जीवन सामाजिक न्याय और हाशिए के लोगों के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक रहा है। इस अवसर पर राजनीतिक जगत से भी शुभकामनाओं का तांता लगा रहा।

राहुल गांधी ने दी बधाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे बीच का रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहा—यह एक गहरा मानवीय जुड़ाव है, जो समान मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर आधारित है। आप हमेशा उन लोगों की आवाज़ बने हैं जिन्हें अक्सर अनसुना कर दिया जाता है। आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

Read more : Up : सिक्किम हनीमून पर निकले जोड़े का 13 दिनों बाद भी सुराग नहीं

# national # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews