Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

By Anuj Kumar | Updated: September 21, 2025 • 1:14 PM

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज शाम पांच बजे देश के नाम संबोधन देंगे। अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया है कि पीएम मोदी किस विषय पर बात करेंगे, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह संबोधन जीएसटी सुधारों (GST Reforms) और नई दरों से जुड़ा हो सकता है।

जीएसटी सुधारों के लागू होने के समय विशेष संबोधन

प्रधानमंत्री का यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब 22 सितंबर से नई जीएसटी दरें लागू होने जा रही हैं। इससे रोजमर्रा की कई वस्तुएं सस्ती होंगी। वहीं, इस समय भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ (Tarrif) और H1 वीजा को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है, जिससे पीएम मोदी का यह संबोधन कई मायनों में अहम माना जा रहा है।

पीएम मोदी के पहले के राष्ट्र संबोधन

पीएम मोदी ने 2014 के बाद कई बार राष्ट्र को संबोधित किया है:

जीएसटी सुधारों पर होगा ध्यान

आज शाम का संबोधन जीएसटी सुधारों और नई दरों पर केन्द्रित होने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का कहना है कि नई दरें लागू होने के बाद रोजमर्रा की वस्तुएं, जैसे जरूरी सामान और सेवाएं, सस्ती होंगी

नरेंद्र मोदी का शुद्ध नाम क्या है?

नरेन्द्र दामोदरदास मोदी, ये वो नाम है, जिसने भारतीय राजनीति के नए वर्जन का आगाज किया। प्रधानमंत्री मोदी जी का 75 वर्षों का ये सफर अपने आप में एक ऐसी खुली किताब है, जिसका एक-एक पन्ना जनसेवा के लिए समर्पित नजर आता है।

नरेंद्र मोदी कितनी बार विधायक बने?

उसी वर्ष 2002 के चुनावों में उन्होंने मणिनगर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। ​​वे 2007 और 2012 में भी मणिनगर से दोबारा चुने गए और 2014 तक इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे, जब वे भारत के प्रधानमंत्री बने।

Read More :

# GST Rerforms News # India news # Tarrif news #Breaking News in Hindi #Hi Vija News #Hindi News #Latest news #PM Narendra Modi news