Action : सड़क पर रोमांस करना पड़ा भारी, कपल को ठोका भारी भरकम चालान

Read Time:  1 min
रोमांस
रोमांस
FONT SIZE
GET APP

नोएडा की सड़कों पर रोमांस करना एक कपल को बेहद महंगा पड़ गया। हीरो स्क्सट्रीम 125R (Xtreme 125R) बाइक पर फिल्मी अंदाज में स्टंट और रोमांस करने वाले इस कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उन पर 53,500 का भारी-भरकम चालान ठोक दिया। आइए जानते हैं कि पुलिस ने इस मामले में कौन-कौन सी धाराएं लगाई हैं।

सड़क पर बाइक चलाते समय रोमांस कर रहे थे कपल

वीडियो में देखा गया कि कपल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक चला रहा था। लेकिन, खास बात यह थी कि लड़की पीछे नहीं, बल्कि बाइक की फ्यूल टैंक पर बैठी थी, वो भी लड़के की ओर मुंह करके। दोनों बिना हेलमेट के थे और लड़की हाथ में हेलमेट पकड़कर उससे कुछ टुकड़े निकालकर सड़क पर फेंक रही थी। यह नजारा जितना फिल्मी था, उतना ही खतरनाक भी। सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ, तो पुलिस हरकत में आई। गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर बाइक मालिक की पहचान की और उस पर 53,500 रुपये का चालान जारी कर दिया। आइए जानते हैं कि मुख्य नियम उल्लंघन कौन-कौन से थे।

मुख्य नियम उल्लंघन:

  1. धारा 184-(लापरवाह और खतरनाक ड्राइविंग)
  2. धारा 39/192-(गैर-कानूनी वाहन संचालन)
  3. धारा 129 और 194D-(हेलमेट न पहनना)
  4. UP MVR 1998 का नियम 121-(अन्य ट्रैफिक उल्लंघन)

इन सबके अलावा, बिना वैध लाइसेंस के वाहन चलाने, सड़क पर अनुचित व्यवहार करने और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने जैसे कई आरोपों में चालान किया गया है।

सड़क पर रोमांस करना जानलेवा

गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस के डिप्टी कमिश्नर लखन सिंह यादव ने कहा कि वीडियो में कपल को ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते देखा गया। उनके खिलाफ चालान जारी किया गया है। ऐसे कृत्य न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि जानलेवा भी हैं। यह घटना एक सीधा संदेश देती है कि रोमांस की जगह सड़क नहीं है। सड़क रोमांस या स्टंट के लिए नहीं, सुरक्षा और जिम्मेदारी के लिए है। बाइक या किसी भी वाहन पर स्टंट करना, बिना हेलमेट के चलना या दूसरों की जान को खतरे में डालना सिर्फ अपनी ही नहीं, दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ है।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।