IPL 2026 : पंजाब-गुजरात मुकाबले में ग्लैमर का तड़का!

Read Time:  1 min
IPL 2026
IPL 2026
FONT SIZE
GET APP

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को खेले गए मुकाबले में जहां रोमांच की सारी हदें पार हुईं, वहीं ग्लैमर का तड़का भी लगा। मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में मेजबान पंजाब ने गुजरात को तीन विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। इस दौरान टीम की सह-मालकिन और मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपनी खूबसूरती से प्रशंसकों का दिल जीता। वहीं, पंजाबी फिल्मों की प्रसिद्ध अदाकारा निम्रतपाल कौर भी स्टैंड्स में बैठकर पंजाब किंग्स का हौसला बढ़ाते नजर आईं।

पंजाब की जीत में चमके कूपर कोनोली

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज कूपर कोनोली के दम पर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराकर जीत से शुरुआत की। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में डेब्यू मैच खेलने वाले कोनोली ने शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली जिससे पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में सात विकेट पर 165 रन बनाकर मैच जीता। पंजाब किंग्स की स्थिति एक समय नाजुक हो गई थी, लेकिन कोनोली ने एक छोर से मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिलाई।

अन्य पढ़े: IPL 2026- राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया

प्रीति जिंटा ने बढ़ाया मुल्लांपुर का पारा

इस मैच में ग्लैमर का तड़का भी लगा। पंजाब किंग्स की सह-मालकिन (Preity Zinta) प्रीति जिंटा, जो अकसर अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टैंड्स पहुंचती हैं; उन्होंने टीम की जीत के बाद प्रशंसकों को पंजाब किंग्स की जर्सी भेंट कीं। वहीं, एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें प्रीति को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करते देखा जा सकता है। इस दौरान सीएम मान के साथ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के पिता भी मौजूद रहते हैं। शुरुआत में प्रीति उन्हें पहचान नहीं पाती हैं, लेकिन जब उन्हें पता चलता है कि वह भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान के पिता हैं, वह उनसे भेंट करती हैं।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।