ICC T20 World Cup 2026 : अफगान क्रिकेटर ने रचा इतिहास

Read Time:  1 min
T20 वर्ल्ड
T20 वर्ल्ड
FONT SIZE
GET APP

रोहित के क्लब में बने सिर्फ चौथे खिलाड़ी

T20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मैच में अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने कमाल कर दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में उतरते ही नबी स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं।

Mohammad Nabi: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज अफगानिस्तान (Afghanistan) और साउथ अफ्रीका के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है, लेकिन इस मैच ने एक खास वजह से इतिहास के पन्नों में जगह बना ली है। अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने इस मुकाबले में उतरते ही T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। नबी दिग्गज खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए हैं, जिसमें रोहित जैसे खिलाड़ी पहले से शुमार हैं।

दरअसल, मोहम्मद नबी ने (T20I) क्रिकेट में अपने 150 मैच पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी और दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले यह मुकाम सिर्फ आयरलैंड के जॉर्ज डॉकरेल, पॉल स्टर्लिंग और रोहित शर्मा ने हासिल किया था। अब इस खास लिस्ट में मोहम्मद नबी भी शामिल हो गए हैं। नबी की यह न केवल उनके लंबे करियर की निरंतरता को दर्शाती है, बल्कि अफगान क्रिकेट के विकास की भी कहानी कहती है।

अफगानिस्तान ने चुनी गेंदबाजी

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे ग्रुप-डी के इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव किया है। अफगानिस्तान की ओर से जिया-उर-रहमान इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह युवा स्पिनर नूर अहमद को टीम में शामिल किया गया है, जिससे गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूती मिली है।

अन्य पढ़े: New Zealand vs UAE : वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का कहर, ओपनर्स ने रचा इतिहास!

वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम ने भी एक बदलाव किया है। कॉर्बिन बॉश को इस मैच के लिए बाहर रखा गया है और उनकी जगह ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है। लिंडे की मौजूदगी से टीम को बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी दोनों में संतुलन मिलने की उम्मीद है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI): एडेन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को येनसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।

अफगानिस्तान की प्लेइंग XI): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।