Oracle layoffs news : आईटी सेक्टर में झटका.. ओरेकल में 30 हजार नौकरी खत्म

Read Time:  1 min
Oracle dubai attack
Oracle dubai attack
FONT SIZE
GET APP

Oracle layoffs news : आईटी सेक्टर में जारी छंटनी के दौर के बीच दुनिया की प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार कंपनी करीब 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में है। इस खबर से टेक उद्योग में हलचल मच गई है। पिछले कुछ समय से आईटी सेक्टर वैश्विक स्तर पर आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है। इसी कारण लागत कम करने और कंपनी के पुनर्गठन के तहत ओरेकल ने यह कदम उठाया है। इससे हजारों कर्मचारियों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

सुबह-सुबह भेजे जा रहे छंटनी के ईमेल

कर्मचारियों को निकालने के तरीके को लेकर भी काफी आलोचना हो रही है। कई कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें सुबह सुबह अपने ईमेल में छंटनी का नोटिस मिल रहा है। कुछ कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर बताया कि सुबह उठते ही नौकरी खत्म होने की खबर मिलना बेहद दुखद अनुभव है। एक कर्मचारी ने लिखा कि उसने कंपनी में 20 साल तक काम किया, लेकिन सुबह 5 बजे उसे छंटनी का ईमेल मिला।

अन्य पढ़े: चेस कैंडिडेट्स: प्रज्ञानानंदा और वेई यी का मुकाबला ड्रॉ

भारत पर भी असर

ओरेकल की इस छंटनी का असर केवल (Oracle layoffs news) अमेरिका तक सीमित नहीं है। भारत और मेक्सिको समेत कई देशों में कंपनी के कर्मचारियों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक मंदी, लागत में कटौती और कंपनी के पुनर्गठन के कारण यह निर्णय लिया गया है। हालांकि लंबे समय से कंपनी के लिए काम कर रहे कर्मचारियों को अचानक ईमेल के जरिए निकालना कंपनी की नीतियों पर सवाल खड़े कर रहा है। इस मामले में कंपनी की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।