अल्लाह ग़ज़नफ़र का पाकिस्तान पर हमला, भारत से मदद की अपील
Kabul attack news : अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह ग़ज़नफ़र ने काबुल में हुए हवाई हमले को लेकर गहरा दुख और गुस्सा जाहिर किया है। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले ग़ज़नफ़र ने पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ऐसे हमले बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अफगानिस्तान के साथ खड़ा होना चाहिए।
काबुल में 2,000 बेड वाले ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर पर हुए इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत और 250 लोग घायल हुए हैं। अफगानिस्तान ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है, हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों से इनकार किया है। ग़ज़नफ़र ने कहा कि इस सेंटर में इलाज के लिए गरीब लोग आते हैं, जिनके पास पैसे भी नहीं होते, और उन्हें निशाना बनाना बेहद दुखद और अमानवीय है।
अन्य पढ़े: IPL 2026- आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं वैभव सूर्यवंशी- अभिनव मुकुंद
“इतिहास दोहराया तो परिणाम गंभीर होंगे”
ग़ज़नफ़र ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर (Kabul attack news) इतिहास खुद को दोहराता है तो इसके परिणाम पाकिस्तान के लिए अच्छे नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान का इतिहास सभी जानते हैं और देश के लोग ऐसे हमलों को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।
उन्होंने भारत को अपना करीबी मित्र बताते हुए अपील की कि वह इस मामले के समाधान में भूमिका निभाए। ग़ज़नफ़र ने यह भी कहा कि इस तरह के विवाद किसी के लिए अच्छे नहीं होते, क्योंकि दुनिया पहले से ही कई चुनौतियों का सामना कर रही है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :