अमेरिका में एयर इंडिया को-पायलट पकड़ा गया
Air india pilot : अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर जांच के दौरान एयर इंडिया के एक को-पायलट के पास गांजा मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद अमेरिकी अधिकारियों ने उसे तुरंत भारत वापस भेज दिया।
जांच में खुलासा
यह को-पायलट दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट में स्टाफ ऑन ड्यूटी के रूप में पैसेंजर केबिन में यात्रा कर रहा था। उसे वापसी की फ्लाइट ऑपरेट करनी थी। लेकिन सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर जांच के दौरान उसके पास गांजा बरामद हुआ।
अन्य पढ़े: टाटा मोटर्स लखनऊ प्लांट
भारत भेजा गया वापस
अमेरिकी अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी (Air india pilot) एयर इंडिया को दी और को-पायलट को दूसरी फ्लाइट से भारत वापस भेज दिया। इस मामले में एयर इंडिया की शिकायत पर DGCA ने जांच शुरू कर दी है।
एयर इंडिया का बयान
एयर इंडिया ने कहा कि किसी भी तरह के कानून उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मामले की पूरी जांच की जा रही है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :