Sports- एशियाई खेलों में पदक की नजर से अंकिता भकत तैयारी में जुटी

By Anuj Kumar | Updated: January 9, 2026 • 11:54 AM

नई दिल्ली । तीरंदाज अंकिता भकत आजकल 2026 एशियाई खेलों (Asian Games) की तैयारियों में जुटी हैं। उनका लक्ष्य एशियाई खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करना है और अपने करियर (Carrier) का सर्वश्रेष्ठ औसत स्कोर पार करना है। अंकिता का मानना है कि अगर तकनीक पर पूरी पकड़ बन गई, तो वह बड़े मंच पर देश के लिए बड़ा पदक जीत सकती हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई नई पहचान

अंकिता ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में खुद को साबित किया है। पिछले साल उन्होंने दक्षिण कोरिया में विपरीत हालात में अभ्यास किया। पेरिस ओलंपिक 2024 (Peris Olympic 2024) में चौथे स्थान पर रहने के कुछ महीनों बाद ही उन्होंने खुद को और बेहतर बनाने का फैसला लिया। हाल ही में उन्होंने टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता कांग चेयॉन्ग और जांग मिन ही को हराया और पेरिस ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट सु-ह्योन पर भी जीत दर्ज की।

तीरंदाजी की शुरुआत और सफर

अंकिता ने बहुत कम उम्र में कोलकाता के सर्कस ग्राउंड (Circus Ground) से तीरंदाजी शुरू की थी। लकड़ी के धनुष से शुरुआत कर उन्होंने टाटा आर्चरी अकादमी, जमशेदपुर तक का सफर तय किया। 2016 में पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली और तब से अब तक उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं। 2023 एशियन गेम्स में टीम ब्रॉन्ज भी उनके खाते में है।

Read Also: अहमदाबाद बनेगा रंगीन पतंगों का केंद्र, 12 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

पेरिस ओलंपिक की सीख और आगे की तैयारी

पेरिस ओलंपिक में कुछ निर्णायक तीर निशाने से चूक गए थे, जिससे वह पदक जीतने में सफल नहीं हो पाईं। अंकिता का कहना है कि हर खिलाड़ी से कभी-कभी गलती होती है और वह उन पलों को सीख की तरह लेती हैं। उनके कोच के अनुसार, अंकिता अब पहले से कहीं बेहतर और मजबूत हुई हैं

Read More :

# Ankita News # Carrier News #Asian games News #Breaking News in Hindi #Circus Ground News #Hindi News #Kolkatta news #Latest news #Munch News