తెలుగు | Epaper

Anukul Roy: वानखेड़े में मुंबई की धाकड़ जीत और अनुकूल रॉय का हैरतअंगेज कैच

Dhanarekha
Dhanarekha
Anukul Roy: वानखेड़े में मुंबई की धाकड़ जीत और अनुकूल रॉय का हैरतअंगेज कैच

स्पोर्ट्स डेस्क: मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट 12वें ओवर में आया जब वैभव अरोड़ा की गेंद पर रोहित शर्मा ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। मिड-ऑन पर तैनात अनुकूल रॉय ने पीछे की तरफ दौड़ते हुए एक शानदार डाइविंग कैच लपका और ‘हिटमैन’ की 78 रनों (38 गेंद, 6 छक्के) की आतिशी पारी का अंत किया। अनुकूल यहीं नहीं रुके, उन्होंने 16वें ओवर में एक सटीक ‘डायरेक्ट हिट’ के जरिए सेट बल्लेबाज रायन रिकेल्टन (81 रन) को रनआउट(Runout) कर कोलकाता की वापसी की उम्मीदों को करारा झटका दिया

कप्तानी में बदलाव: रहाणे चोटिल, रिंकू ने संभाली कमान

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मैच के दौरान एक असहज स्थिति पैदा हो गई जब उनके कप्तान अजिंक्य रहाणे मांसपेशियों में खिंचाव (Hamsitring) के कारण मैदान से बाहर चले गए। रहाणे ने आउट होने से पहले 67 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन फील्डिंग के दौरान उनके बाहर जाने पर टीम की कप्तानी का जिम्मा रिंकू सिंह ने संभाला। रिंकू की कप्तानी में टीम ने जुझारूपन दिखाया, हालांकि वे मुंबई के बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहे।

अन्य पढ़े: विराट को लेकर रायुडू का बड़ा बयान-अभी और बेहतर खेलेंगे कोहली

मैदान पर अनोखे नजारे: रमनदीप के पुशअप्स और कैच का छूटना

वानखेड़े के मैदान पर कुछ दिलचस्प पल भी देखने को मिले। जब रमनदीप सिंह बल्लेबाजी करने आए, तो उन्होंने क्रीज पर ही पुशअप्स (डिप्स) लगाने शुरू कर दिए, जिसे देखकर फैंस और खिलाड़ी हैरान रह गए। खेल की बात करें तो मैदान पर ‘कैच छोड़ो मैच छोड़ो’ वाली स्थिति भी दिखी; रोहित शर्मा से अंगकृष रघुवंशी का कैच छूटा, जिसका फायदा उठाते हुए रघुवंशी ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, वैभव अरोड़ा ने भी रायन रिकेल्टन का एक महत्वपूर्ण कैच टपकाया।

रोहित शर्मा ने अपनी पारी में कितने रन बनाए और उन्हें किसने आउट किया?

रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उन्हें वैभव अरोड़ा की गेंद पर अनुकूल रॉय ने एक बेहतरीन डाइविंग कैच लेकर आउट किया।

अजिंक्य रहाणे के चोटिल होने के बाद KKR की कप्तानी किसने की?

अजिंक्य रहाणे को मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ना पड़ा, जिसके बाद रिंकू सिंह ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली।

अन्य पढ़े:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870