गांगुली : रिटायरमेंट तब ही होना चाहिए जब लोग पूछे क्यों ?
भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) ने साल 2024 में टी 20 इंटरनेशनल को अलविदा कहा था। इसके बाद पिछले महीने उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। अब कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (sourav ganguly) ने बड़ा बयान दिया है। गांगुली ने कहा है कि रिटायरमेंट तब ही होना चाहिए जब लोग पूछे क्यों? न कि क्यों नहीं?
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर एक हैरान करने वाला बयान दिया है। गांगुली का मानना है कि टेस्ट से संन्यास लेने का फैसला पूरी तरह से विराट कोहली का था। 36 साल के कोहली ने 12 मई को संन्यास की घोषणा की थी। विराट कोहली ने बीसीसीआई को चार दिन पहले ही बता दिया था कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने विराट को अपने फैसले पर विचार करने के लिए भी कहा था, लेकिन वे नहीं माने।
सौरव गांगुली ने कहा कि हर चीज का अंत होता है …
बता दें कि, सौरव गांगुली और विराट कोहली टीम इंडिया में एक साथ काम कर चुके हैं। सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष रहते हुए विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे। ऐसे में गांगुली ने बताया कि कोहली ने ये फैसला खुद लिया था। संन्यास को लेकर उन पर किसी तरह का दबाव नहीं था। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के निराशाजनक दौरे के बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की थी।
उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया। विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया। गांगुली भी उनमें से एक थे। कोहली पहले ही टी20 इंटरनेशनल छोड़ने का फैसला कर लिया था। टी20 से उनके संन्यास के बाद सबको उम्मीद थी कि वे कुछ और सालों तक टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में सौरव गांगुली ने कहा कि हर चीज का अंत होता है।
कोहली का शानदार टेस्ट करियर
कोहली का टेस्ट करियर शानदार रहा है। कोहली ने बल्ले के साथ-साथ कप्तान के तौर पर भी भारतीय टेस्ट क्रिकेट में अपना काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए हैं। कोहली ने इस दौरान 31 अर्धशतक और 30 शतक जड़े हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में 7 दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। वहीं कोहली टेस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं.
कोहली ने 68 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है। इस दौरान कोहली की कप्तानी में भारत ने 40 टेस्ट मैच जीते हैं। वहीं टीम इंडिया को 17 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि 11 मैच ड्रॉ रहे हैं। कोहली की ही कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2018-19 में इतिहास रचा था। कोहली ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने थे।
- Hyderabad fish prasadam 2026 : 8 जून को मछली प्रसाद का वितरण.. नामपल्ली में कैसी हैं तैयारियां?
- Gold robbery : मेडक में चोरों का तांडव: 120 तोला सोना गायब.. आखिर क्या हुआ?
- Bhogapuram Airport : भोगापुरम एयरपोर्ट के काम पर लगेगा ब्रेक? विष्णुकुमार राजू की बड़ी मांग!
- Hardik Pandya MI controversy : मुंबई इंडियंस में दरार सच है? हार्दिक पांड्या पर सहवाग का चौंकाने वाला बयान!
- Medical Negligence GGH : विजयवाड़ा अस्पताल में खौफनाक मंजर: कुत्ते के मुंह में इंसान का पैर.. क्या हुआ?