Hardik Pandya MI controversy : मुंबई इंडियंस में दरार सच है? हार्दिक पांड्या पर सहवाग का चौंकाने वाला बयान!

Read Time:  1 min
Hardik Pandya MI controversy
Hardik Pandya MI controversy
FONT SIZE
GET APP

Hardik Pandya MI controversy : मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में आंतरिक कलह की खबरों के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान दिया है। सहवाग का मानना है कि यदि टीम के भीतर विवाद की खबरें सच हैं, तो फ्रैंचाइज़ी को कप्तान हार्दिक पांड्या को टीम से रिलीज कर देना चाहिए। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से हार्दिक की गैरमौजूदगी ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है।

कलह सच है तो पांड्या को करें रिलीज

मैनेजमेंट ने हार्दिक के न खेलने की वजह पीठ में दर्द बताया है, लेकिन ड्रेसिंग रूम में तनाव की अफवाहें तेज हैं। सहवाग ने कहा, “अगर प्रदर्शन की बात हो तो हार्दिक को टीम में रहना चाहिए, लेकिन अगर ड्रेसिंग रूम का माहौल खराब हो रहा है, तो उन्हें बाहर करना ही बेहतर है। अगर कोई समस्या नहीं है, तो उन्हें रिटेन करना चाहिए क्योंकि वे एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।”

Read Also : Kerala- केरल में कांग्रेस का बड़ा दांव, वीडी सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री

27 करोड़ रुपये की वैल्यू

सहवाग ने हार्दिक पांड्या की काबिलियत की तुलना ऋषभ पंत से की। उन्होंने कहा कि जिस तरह पंत को 27 करोड़ (Hardik Pandya MI controversy) रुपये मिल रहे हैं, हार्दिक की वैल्यू भी उसी स्तर की है। हार्दिक एक ऑलराउंडर के तौर पर बहुत कीमती हैं। अब देखना यह है कि मुंबई के अगले दो मैचों में हार्दिक मैदान पर वापसी करते हैं या नहीं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।