SA T20 League : भारतीय वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी का बड़ा फैसला

Read Time:  1 min
SA T20 League
SA T20 League
FONT SIZE
GET APP

अब विदेशी लीग में खेलेगा क्रिकेट

SA T20 League : भारत के वर्ल्ड कप विजेता स्पिनर पीयूष चावला (Piyush Chawla) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए दक्षिण अफ्रीका की SA20 लीग के चौथे सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। उनके साथ सिद्धार्थ कौल और अंकित राजपूत समेत कुल 13 भारतीय खिलाड़ियों ने भी इस लीग की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए नाम दर्ज कराया है। ऑक्शन 9 सितंबर को जोहान्सबर्ग में होगा

BCCI के नियमों के अनुसार

केवल वही भारतीय क्रिकेटर विदेशी लीग (League) में हिस्सा ले सकते हैं, जो या तो इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं या फिर IPL और भारत के लिए खेलने की इच्छा त्याग चुके हैं।

चावला की बेस प्राइस 50 लाख

SA T20 League : पीयूष चावला और इमरान खान के अलावा सभी भारतीय खिलाड़ियों का बेस प्राइस 200,000 रैंड यानी करीब 10 लाख रुपए हैं। पीयूष चावला का रिजर्व प्राइस 1,000,000 रैंड यानी करीब 50 लाख रुपए हैं। इमरान खान का बेस प्राइस 500,000 रैंड करीब 25 लाख हैं।

ऑक्शन जोहान्सबर्ग में होगा

नीलामी जोहान्सबर्ग में होगी। लीग में 6 फ्रेंचाइजियों के पास कुल 7.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पर्स है। इन पैसों से उन्हें 84 स्लॉट्स भरने होंगे। SA20 ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि चौथे सीजन से हर टीम को एक वाइल्डकार्ड खिलाड़ी चुनने की अनुमति होगी, जो या तो विदेशी हो सकता है या साउथ अफ्रीकी। इस खिलाड़ी की पेमेंट सैलरी कैप के बाहर रहेगा।

दिनेश कार्तिक इस लीग में खेल चुके

दिनेश कार्तिक एकमात्र भारतीय प्लेयर हैं, जो इस लीग में खेल चुके हैं। उन्होंने पिछले सीजन में पार्ल रॉयल्स की ओर से खेला था। उस समय तक वह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायर हो चुके थे, जिसमें IPL भी शामिल है।

40 पाकिस्तानी प्लेयर्स ने भी रजिस्टर किया

40 पाकिस्तानी प्लेयर्स ने भी लीग में रजिस्टर किया हैं। इनमे आजम खान, इमाम-उल-हक, अबरार अहमद और सैम अयूब जैसे नाम शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि SA20 की 6 फ्रेंचाइजियों, MI केप टाउन, जोबर्ग सुपर किंग्स, डरबन सुपर जायंट्स, सनराइजर्स ईस्टर्न केप, पार्ल रॉयल्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स।

यह सभी भारतीय बिजनेसमैन (खासतौर पर IPL टीम मालिकों) की हैं। सभी फ्रेंचाइजी ने लीग के पहले तीन सीजन में कभी भी किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपनी टीम में नहीं चुना।

150 से ज्यादा इंग्लिश प्लेयर्स

150 से ज्यादा इंग्लैंड के प्लेयर्स ने भी रजिस्ट्रेशन कराया हैं, जिनमें कई इंटरनेशनल भी मौजूद हैं, जैसे – जेसन रॉय और एलेक्स हेल्स। SA20 ने पहले ही बताया था कि नीलामी में कुछ बड़े दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी भी उपलब्ध होंगे, जिनमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के हीरो, ऐडन मार्करम, लुंगी एनगिडी, वियान मुल्डर और केशव महाराज शामिल हैं

इसके अलावा युवा प्लेयर्स डेवाल्ड ब्रेविस और क्वेना मफाका के भी नाम हैं। टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक, एनरिक नॉर्खिया और तबरेज शम्सी भी ऑक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

SA20 क्यों बन रहा है खास?

पिछले तीन सीजनों में SA20 ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। इस लीग को दक्षिण अफ्रीका का मिनी IPL कहा जाने लगा है क्योंकि यहां भी टीम स्ट्रक्चर और ऑक्शन काफी हद तक IPL जैसा ही है।

क्या पीयूष चावला ने रिटायरमेंट लिया है?

भारतीय लेग-स्पिनर पीयूष चावला ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट की घोषणा की है. पीयूष चावला ने अपने र‍िटायरमेंट का ऐलान 6 जून (शुक्रवार) को सोशल मीड‍िया पर क‍िया. चावला 2007 के टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भारतीय टीम का हिस्सा थे. वो दोनों वर्ल्ड कप भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था।

पीयूष चावला की सैलरी कितनी है?

पीयूष चावला आईपीएल मुंबई इंडियंस, आईपीएल वेतन 2023 में ₹5,000,000 और कुल आईपीएल आय ₹522,700,000।

अन्य पढ़ें:

https://hindi.vaartha.com/shubman-gill-is-out-of-team-india/sports/57090/

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।