Jasprit Bumrah : कोलंबो में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के हाई-वोल्टेज भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भारतीय गेंदबाज़ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम को जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाज़ी ने शुरुआती झटका दे दिया।
भारत को मैच की शुरुआत में ही सफलता मिली जब हार्दिक पांड्या ने पहले ओवर में ओपनर साहिबज़ादा फरहान को शून्य पर आउट कर दिया। इसके बाद दूसरे ओवर में बुमराह ने कमाल दिखाया। पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद उन्होंने अगली ही गेंद पर सैम अयूब (6) को शानदार यॉर्कर से बोल्ड कर दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (4) को आउट कर पाकिस्तान को गहरे संकट में डाल दिया।
अन्य पढ़े: ICL फिनकॉर्प NCD: 12.25% तक ब्याज पाने का मौका
सिर्फ दो ओवर के बाद पाकिस्तान 13 रन पर 3 विकेट खोकर (Jasprit Bumrah) दबाव में आ गया। क्रीज़ पर बाबर आज़म और उस्मान खान पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :