Will jacks innings : टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने रोमांचक जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं। युवा बल्लेबाज़ विल जैक्स और रेहान अहमद ने अंतिम ओवरों में शानदार बल्लेबाज़ी कर मैच पलट दिया।
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड मध्य ओवरों में लगातार विकेट गंवाकर दबाव में आ गया था। लेकिन अंत में विल जैक्स (22 गेंदों में 41*), रेहान अहमद (9 गेंदों में 24*) ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए मैच को इंग्लैंड के पक्ष में मोड़ दिया। अंतिम ओवर में 11 रन की जरूरत थी, जिसे उन्होंने पहली तीन गेंदों में ही पूरा कर लिया।
अन्य पढ़े: Mumbai- दीपिका पादुकोण ने मंच पर बिखेरी भारतीय संस्कृति की खूबसूरती
मैच के बाद न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल (Will jacks innings) सैंटनर ने कहा, “यह बेहद करीबी मुकाबला था। जैक्स और रेहान ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए मैच हमसे छीन लिया। हम दबाव में आ गए। अगर 15–20 रन और बना लेते तो परिणाम अलग हो सकता था।”
इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ की और कहा कि उन्होंने दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने जोस बटलर का बचाव करते हुए कहा, “बटलर हमारी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। हर महान खिलाड़ी के करियर में कठिन दौर आता है और वह जल्द ही फॉर्म में लौटेंगे।”
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :