గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

Ind vs Eng : आज से टेस्ट सीरिज का आगाज, इंग्लैंड पर जीत के लिए उतरेगी टीम इंडिया

Author Icon By digital
Updated: June 20, 2025 • 11:34 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज (Test Series) का आगाज आज यानी शुक्रवार, 20 जून से लीड्स में होने जा रहा है। इस सीरीज को तेंदुलकर एंडरसन सीरीज के नए नाम से लॉन्च किया जा रहा है। सीरीज के शुरू होने से पहले इंग्लैंड के 2 दिग्गज क्रिकेटर और मौजूदा एक्सपर्ट्स नासिर हुसैन और माइकल एथरटन ने 21वीं सदी में टेस्ट क्रिकेट में दोनों देशों की संयुक्त सर्वश्रेष्ठ XI चुनी है। इस XI में ना तो उन्होंने रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली को जगह दी है और ना ही जो रूट को। आईए जानते हैं क्यों-

टेस्ट सीरिज : सचिन तेंदुलकर के नाम पर कोई समझौता नहीं

SKY स्पोर्ट्स पर बातचीत में हुसैन और एथरन ने ओपनिंग जोड़ी के रूप में एलेस्टेयर कुक और वीरेंद्र सहवाग का नाम लिया। हुसैन ने कहा, ‘मुझे रोहित शर्मा पसंद हैं, लेकिन उस दौर में वीरेंद्र सहवाग भी। सहवाग और कुक, सबसे खूबसूरत ओपनिंग जोड़ी। बाएं और दाएं। डैशर और ब्लॉकर।’ दोनों ने चौथे नंबर पर सचिन तेंदुलकर के नाम पर कोई समझौता नहीं करने की बात कही। बाद में उन्होंने मध्यक्रम के बाकी बचे स्थानों के लिए विराट कोहली, जो रूट, केविन पीटरसन और राहुल द्रविड़ में से दो को चुनने का फैसला किया।

बेन स्टोक्स को बनाया टीम का कप्तान

नंबर-3 पर इन दोनों दिग्गजों ने द वॉल के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को रखा, वहीं पांचवें नंबर पर केविन पीटरसन को जगह दी। चौथे नंबर पर सचिन तेंदुलकर को चुने जाने की वजह से इस टीम में ना तो विराट कोहली को जगह मिली है और ना ही जो रूट को। बेन स्टोक्स को उनकी ऑलराउंड क्षमता के कारण छठे नंबर पर चुना गया और उन्हें इस टीम का कप्तान भी बनाया गया है। विकेटकीपर की बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत को चुना गया है।

टेस्ट सीरिज : द्रविड़ ने सबसे ज्यादा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की

पूर्व कप्तान ने कहा, ‘द्रविड़, रूट, कोहली। द्रविड़ ने सबसे ज्यादा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की। द्रविड़ तीसरे, तेंदुलकर चौथे, पीटरसन पांचवें। इसलिए आप रूट और कोहली को छोड़ रहे हैं। हम गांगुली और लक्ष्मण को बाहर कर चुके हैं। भारत के पास कोई ऑलराउंडर नहीं है। स्टोक्स छठे नंबर पर हैं। हमने कोहली को नहीं चुना है, हमें स्टोक्स को कप्तान के तौर पर चुनना होगा।’

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews test series trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.