Vaibhav Suryavanshi : युवा भारत की बड़ी जीत | वैभव सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द सीरीज , SA पर 3-0 क्लीन स्वीप

Read Time:  1 min
Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi
FONT SIZE
GET APP

Vaibhav Suryavanshi : बेनोंनी के विलोमूर पार्क में खेले गए अंडर-19 तीसरे और अंतिम यूथ वनडे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ युवा भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज़ को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 50 ओवरों में 7 विकेट पर 393 रन बनाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम भारतीय गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं पाई और 35 ओवरों में मात्र 160 रन पर ऑलआउट हो गई।

Read also : Minister: नलगोंडा को प्रमुख पर्यटन केंद्र में बदलेगी सरकार- जूपल्ली

भारतीय कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने शानदार (Vaibhav Suryavanshi) ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने 74 गेंदों में 9 चौके और 10 छक्कों की मदद से 127 रन बनाए और गेंदबाज़ी में भी एक विकेट हासिल किया। आरोन जॉर्ज ने भी 118 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से पॉल जेम्स (41), डेनियल बोसमैन (40) और कॉर्न बोथा (30 नाबाद) ही कुछ संघर्ष कर सके। भारत की गेंदबाज़ी में किशन कुमार सिंह ने 3 और मोहम्मद एनान ने 2 विकेट लिए।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए वैभव सूर्यवंशी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज़’ दोनों पुरस्कारों से नवाज़ा गया।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।