India vs Namibia T20 match : नामीबिया ने टॉस जीता, भारत पहले बैटिंग!

Read Time:  1 min
India vs Namibia T20 match
India vs Namibia T20 match
FONT SIZE
GET APP

India vs Namibia T20 match : आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी।

यह टूर्नामेंट का 18वां मुकाबला है। भारतीय टीम में संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे अहम खिलाड़ी शामिल हैं। चोटिल अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को मौका मिला है, जबकि मोहम्मद सिराज को आराम देकर बुमराह को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।

अन्य पढ़े: पाकिस्तान की दो टूक

टॉस के बाद इरास्मस ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है और ओस (India vs Namibia T20 match) को ध्यान में रखते हुए लक्ष्य का पीछा करना बेहतर रहेगा। वहीं सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टॉस हारना चिंता की बात नहीं है, टीम का फोकस मैच जीतने पर है।

कागज पर भारत मजबूत दिखता है, लेकिन टी20 फॉर्मेट में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत दर्ज कर ग्रुप चरण में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।