గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

Sports- साल 2025 में भारतीय खेलों की चमकदार उपलब्धियां

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: December 30, 2025 • 4:33 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली,। साल 2025 में भारतीय खेलों को कई उपलब्घियां मिलीं। इस साल क्रिकेट, हॉकी से लेकर तीरंदाजी जैसे खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने कई बड़ी जीत दर्ज कीं।

चैंपियंस ट्रॉफी जीत

साल 2025 में भारतीय क्रिकेट (India Cricket) के लिए काफी खास रहा। मार्च 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया। दुबई (Dubai) में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ये खिताब अपने नाम किया। ये आईसीसी ट्रॉफी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में मिली भारत के लिए बड़ी सफलता थी। इससे पहले साल 2024 में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

एशिया कप में भारत की जीत

भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में दुबई में खेले गये एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एक बार फिर एशिया कप जीता।

महिला क्रिकेट विश्वकप में ट्रॉफी

साल 2025 भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए भी विशेष रहा। इस साल हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम ने पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती। फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर महिला विश्वकप 2025 का खिताब जीता।

हॉकी एशिया कप जीत

साल 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने हॉकी एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। करीब आठ साल बाद मिली इस जीत ने टीम के ट्रॉफी के इंतजार को खत्म कर दिया। फाइनल मैच में भारत ने साउथ कोरिया को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 2026 हॉकी विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।

भाला फेंक: नीरज ने 90 मीटर का आंकड़ा पार किया

भारतीय जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के लिए 2025 बहुत खास रहा। लंबे समय से वह 90 मीटर का आंकड़ा पार करने की कोशिश कर रहे थे, जो उन्होंने आखिरकार दोहा डायमंड लीग में पूरा कर लिया। इस शानदार थ्रो के साथ नीरज ने इतिहास रचा।

2025 एशियन यूथ गेम्स में रिकॉर्ड प्रदर्शन

भारत ने 2025 एशियाई यूथ खेलों में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 48 पदक जीते। इनमें 13 स्वर्ण, 18 रजत और 17 कांस्य शामिल हैं। इससे भविष्य के युवा खेल सितारों को 2026 युथ ओलंपिक्स के लिए क्वालिफाइंग स्लॉट भी मिले।

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण

2025 में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने स्वर्ण जीता। टीम में ऋषभ यादव, प्रभात सलुनखे और पृथमेश फुगे जैसे युवा खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दूसरा स्थान

भारत ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में दूसरा स्थान हासिल किया और कुल 24 पदक जीते। गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर और 10,000 मीटर दोनों में गोल्ड जीता।

निशानेबाजी विश्वकप में स्वर्ण

20 साल के सम्राट राणा ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता।

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत का दम

ग्रेटर नोएडा में आयोजित 2025 के विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप फाइनल्स में जैस्मिन लैंबोरिया ने महिला 57 किग्रा कैटेगरी में स्वर्ण जीता। नुपुर सेरोन ने 80 किग्रा में रजत हासिल किया।

खो-खो विश्व कप 2025 में विश्व खिताब

भारतीय महिला खो-खो टीम ने 2025 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता।

शतरंज में युवा सितारों की जीत

भारत के युवा विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने 2025 में मैग्नस कार्लसन सहित शीर्ष प्रतिभाओं को हराया। दिव्या देशमुख ने फिडे महिला वर्ल्ड कप जीत लिया।

Read More :

# Rohit Sharma news #Asia news #Dubai news #Harmanpreet Kumar News #Hindi News #India Cricket News #Latest news #Surya Kumar news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.