Sports- भारतीय टीम को झटका, पहले तीन टी20 से बाहर तिलक वर्मा

Read Time:  1 min
तिलक वर्मा
तिलक वर्मा
FONT SIZE
GET APP

मुम्बई। बल्लेबाज तिलक वर्मा सर्जरी के कारण न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले तीन मैचों से बाहर हो गये हैं। इसके बाद बाकी दो मैचों में उनके खेलने का फैसला उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक अधिकारी के अनुसार ग्रोइन इंजरी के कारण तिलक (Tilak) की सर्जरी हुई थी, जो सफल रही और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। उनकी हालत अब स्थिर है और वह पूरी तरह फिट होने पर ही वापसी करेंगे।

रिकवरी पर रहेगी अंतिम दो मैचों में वापसी की उम्मीद

इस अधिकारी ने कहा कि तिलक पहले शारीरिक प्रशिक्षण शुरू करेंगे और फिर धीरे-धीरे अभ्यास का समय बढ़ाएंगे। अंतिम दो मैचों में उनका खेलना इस बात पर निर्भर करेगा कि उनकी रिकवरी और ट्रेनिंग कैसी चल रही है।

टी20 विश्वकप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका

तिलक वर्मा का चोटिल होना भारतीय टीम के लिए करारा झटका है क्योंकि अगले माह उसे टी20 विश्वकप खेलना है। इस प्रारूप में वह एक बेहद भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। एशिया कप 2025 फाइनल में इस बल्लेबाज ने बेहतरीन पारी खेलकर भारतीय टीम को जीत दिलायी थी।

विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान लगी थी चोट

तिलक को विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद की ओर से राजकोट में खेलने के दौरान ही तेज दर्द उठा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में ग्रोइन इंजरी की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी की सलाह दी, जो सफल रही। अब तिलक तेजी से रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं।

श्रेयस अय्यर की फिटनेस से टीम को राहत

वहीं भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर यह है कि मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पूरी तरह फिट हो गये हैं। अय्यर को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम ने पूरी तरह फिट करार दिया है।

Read Also: अहमदाबाद बनेगा रंगीन पतंगों का केंद्र, 12 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

विजय हजारे में पारी से साबित की फिटनेस

अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 82 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी फिटनेस को साबित किया है। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे में आंत में लगी चोट के बाद से टीम से बाहर चल रहे थे। अय्यर को एकदिवसीय टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है

तिलक वर्मा कौन हैं?

प्रतिभाशाली भारतीय क्रिकेटर एन.तिलक वर्मा प्रतिष्ठित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई फ्रेंचाइजी के एक प्रमुख सदस्य हैं। 8 नवंबर, 2002 को जन्मे, वह वर्तमान में 2023 तक 21 वर्ष के हैं। हैदराबाद, आंध्र प्रदेश के रहने वाले, तिलक वर्मा एक कुशल बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो पहले ही क्रिकेट की दुनिया में अपनी छाप छोड़ चुके हैं।

तिलक वर्मा की भारतीय रुपयों में कुल संपत्ति कितनी है?

2024-25 तक, तिलक की कुल संपत्ति लगभग ₹5 करोड़ आंकी गई है। आईपीएल अनुबंध, बीसीसीआई मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट के चलते उनकी मासिक आय ₹20-25 लाख के बीच है। आईपीएल 2025: ₹8 करोड़। उनका वेतन आईपीएल में उनकी प्रतिभा की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।