नई दिल्ली । 2021 की विजेता ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (Australian cricket team) का प्रदर्शन इस बार बेहद खराब रहा और टीम सुपर आठ तक भी नहीं पहुंच पायी। ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम सबसे अधिक 10 बार आईसीसी ट्रॉफी (ICC Trophy) जीतने का रिकॉर्ड है। उसने 6 बार एकदिवसीय विश्व कप, 2 बार चैंपियंस ट्रॉफी, 1 बार टी20 वर्ल्ड कप और 1 बार विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप ट्रॉफी जीती है। इसके बाद भी उसकी मौजूदा खराब हालत के पीछे दो बड़े कारण माने जा रहे हैं।
चोटों से बिखड़ा संतुलन
टीम के प्रमुख खिलाड़ी जैसे Pat Cummins और (Josh Hazlewood) चोट के कारण बाहर रहे। इन खिलाड़ियों की अनुपस्थिति से टीम का संतुलन बिगड़ गया। अनुभवी गेंदबाजों की कमी का असर प्रदर्शन पर साफ दिखा।
ट्रॉफी विवाद बना चर्चा का विषय
साल 2023 के एकदिवसीय विश्व कप खिताब जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज Mitchell Marsh की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वह आईसीसी ट्रॉफी पर पैर रखे नजर आए थे। कई प्रशंसकों ने इसे ट्रॉफी का अपमान बताया था। तब Pat Cummins की कप्तानी में Australia national cricket team ने अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में भारतीय टीम को हराकर खिताब जीता था।
अन्य पढ़े: बिहार के खगड़िया में प्रसाद खाने के बाद 100 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग से हड़कंप
लगातार नाकामियां बढ़ा रहीं सवाल
इसके बाद से टीम 2024 टी20 विश्व कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और अब 2026 टी20 विश्व कप में भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। यहां तक कि जिम्बाब्वे जैसी अपेक्षाकृत कमजोर टीम से भी हार का सामना करना पड़ा। कई प्रशंसकों का मानना है कि 2023 की उस घटना के बाद से टीम का भाग्य साथ नहीं दे रहा। हालांकि खेल विशेषज्ञों के अनुसार असली वजह खिलाड़ियों की चोट और टीम संयोजन में अस्थिरता है, न कि कोई अंधविश्वास।
Read More :