Rajsamand : राजसमंद में गर्भवती महिला और 2 साल के बेटे की हत्या

Read Time:  1 min
राजसमंद
राजसमंद
FONT SIZE
GET APP

राजसमंद में 22 साल की गर्भवती महिला और उसके दो साल के बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। 22 साल की मृतका प्रियंका का शव तालाब में मिला है।

मामला राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मृतका प्रियंका रावत और उसका 2 साल का बेटा दोनों 11 फरवरी से गायब थे।

12 फरवरी को दर्ज किया था मामला

भीम थाना इंचार्ज सवाई सिंह ने बताया कि 11 फरवरी को प्रियंका (Priyanka) और उसका दो साल का बेटा आर्यन दोनों लापता हो गए थे। इसके बाद परिवार की ओर से 12 फरवरी को थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी।

मामला दर्ज होने के बाद प्रियंका की कॉल डिटेल निकाली। इसमें एक संदिग्ध युवक गोविंद सिंह के बारे में पता चला। गुरुवार सुबह उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

हिरासत में लिए आरोपी गोविंद सिंह (Govind Singh) ने बताया कि प्रियंका का शव भीम का तालाब में है। इसके बाद टीम वहां पहुंची और तालाब में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

अन्य पढ़े: Bihar- बिहार के खगड़िया में प्रसाद खाने के बाद 100 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग से हड़कंप

एक घंटे चले रेस्क्यू में निकला शव, आर्यन की तलाश के लिए जंगल में सर्च

पुलिस और एसडीआरएफ टीम की मदद से गुरुवार सुबह 10 बजे भीम का तालाब में सर्च शुरू किया। यहां करीब एक घंटे चले सर्च ऑपरेशन में प्रियंका के शव को निकाला गया।

वहीं पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आर्यन का शव भीम गांव के पास जंगलों में है। जहां अभी ग्रामीणों की मदद से जंगल में सर्च किया जा रहा है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी ममता गुप्ता और एएसपी महेंद्र पारीक भी मौके पर पहुंचे।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।