Cricket politics controversy : आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच से पाकिस्तान के हटने के फैसले पर ललित मोदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि खेल में राजनीति आने से क्रिकेट की भावना को नुकसान होता है और आखिरकार हार खेल की ही होती है।
कोलंबो में होने वाले इस बड़े मुकाबले से पाकिस्तान का हटना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत नहीं है। उन्होंने कहा, “क्रिकेट मैदान पर जीता जाता है, बोर्डरूम या बहिष्कार से नहीं।”
अन्य पढ़े: सलामी बल्लेबाज पर फैसला 7 फरवरी को- सूर्यकुमार यादव
मोदी ने चेतावनी दी कि इससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की कमाई (Cricket politics controversy) और ब्रॉडकास्टर्स के भरोसे पर असर पड़ेगा। स्पॉन्सर्स पीछे हट सकते हैं और टूर्नामेंट की वैल्यू घट सकती है। हालांकि इस विवाद का सबसे बड़ा फायदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को मिलेगा, जो पहले ही एक बड़ा ब्रांड बन चुका है।
अगर पाकिस्तान मैच नहीं खेलता है तो भारत को सीधे अंक मिलेंगे और पाकिस्तान की नेट रन रेट पर भी असर पड़ेगा, जिससे उसके सेमीफाइनल की उम्मीदें कमजोर पड़ सकती हैं। मोदी ने कहा कि खेल को राजनीति से दूर रखना जरूरी है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :