LSG logo 2026 : Lucknow Super Giants ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी टीम की पहचान में बड़ा बदलाव करते हुए नया लोगो जारी किया है। अब तक नीले रंग में दिखने वाली टीम अब गहरे लाल रंग की थीम के साथ मैदान में उतरेगी।
नए लोगो में गरुड़, मुकुट और हाथी के प्रतीकों को शामिल किया गया है। फ्रेंचाइज़ी के अनुसार गरुड़ ऊंचे लक्ष्यों का प्रतीक है, मुकुट प्रशंसकों के सम्मान को दर्शाता है और हाथी उत्तर प्रदेश के लोगों की ताकत और विश्वास का प्रतिनिधित्व करता है।
अन्य पढ़े: उत्तर कोरिया में किम जोंग-उन का दबदबा कायम, दोबारा चुने गए महासचिव
खेल जगत में चर्चा है कि यह डिजाइन संजीव गोयनका (LSG logo 2026) समूह की फुटबॉल टीम के लोगो शैली से मिलता-जुलता है। हालांकि फ्रेंचाइज़ी का कहना है कि यह केवल डिजाइन बदलाव नहीं बल्कि लखनऊ शहर, उत्तर प्रदेश और प्रशंसकों की भावना का प्रतीक है।

टीम के मालिक शाश्वत गोयनका ने कहा कि यह लोगो प्रशंसकों के प्रेम को समर्पित है और टीम शहर के सम्मान के लिए खेलती रहेगी।
Rishabh Pant की कप्तानी में टीम इस सीजन मजबूत नजर आ रही है। निकोलस पूरन, मोहम्मद शमी और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ियों के साथ लखनऊ टीम अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में उतरेगी।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :