Max Hingo statement : टी20 विश्व कप में गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन भारत का मुकाबला नामीबिया से होगा। मैच से पहले नामीबिया के युवा तेज गेंदबाज मैक्स हिंगो ने बड़ा दावा किया है कि वे टीम इंडिया को 180 रन के भीतर रोक सकते हैं।
हिंगो ने कहा, “भारत हमारे खिलाफ 250 रन नहीं बना सकता। ज्यादा से ज्यादा 180 तक जा सकता है, लेकिन हम उन्हें बड़ा स्कोर नहीं करने देंगे।” उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी गेंदबाजी भारतीय बल्लेबाजों को काबू में रखेगी।
अन्य पढ़े: बांग्लादेश चुनाव में खूनी संघर्ष
भारत में 50 हजार दर्शकों के बीच खेलने को लेकर हिंगो ने कहा कि यह दबाव जरूर होता है, लेकिन साथ ही शानदार अनुभव भी है। “थोड़ी घबराहट है, लेकिन मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हूं,” उन्होंने कहा।
नीदरलैंड्स के खिलाफ पिछले मैच में एक अहम कैच (Max Hingo statement) छूटने की वजह से हार मिली थी, जिसका उन्हें अफसोस है। टीम के कंसल्टेंट कोच गैरी कर्स्टन के अनुभव से टीम को काफी फायदा मिल रहा है।
हिंगो ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा उनके प्रेरणास्रोत हैं। वे सीनियर गेंदबाजों से लगातार सीख रहे हैं और बड़े मंच पर खुद को साबित करना चाहते हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :