IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की ऐतिहासिक 150वीं जीत

Read Time:  1 min
जीत
जीत
FONT SIZE
GET APP

मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल इतिहास में एक नया कीर्तिमान रचते हुए अपना 150वां मुकाबला जीत लिया है। इस ऐतिहासिक जीत में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को शानदार तरीके से हराया और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

मुंबई ने इसके साथ ही आईपीएल 2025 में लगातार पांच मैच जीते। यह पांचवीं बार है जब मुंबई ने किसी सीजन लगातार पांच मैच जीते हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड मुंबई के ही नाम है।

मुंबई की लगातार पांचवीं जीत

मुंबई ने इसके साथ ही आईपीएल 2025 में लगातार पांच मैच जीते। यह पांचवीं बार है जब मुंबई ने किसी सीजन लगातार पांच मैच जीते हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड मुंबई के ही नाम है। दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) है जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 140 मैच जीते हैं।

मुंबई की आईपीएल 2025 में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन टीम की जीत की लय पकड़ ली है और लगातार पांच मैच जीते हैं।

यह सात प्रयास में पहली बार है जब मुंबई ने ग्रुप चरण में लखनऊ को हराया है। इससे पहले उसे इस टीम के खिलाफ एकमात्र जीत आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर में मिली थी। 

मुंबई की लंबी छलांग

इस मैच से पहले मुंबई की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर थी, लेकिन अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। मुंबई ने 10 मैच खेले हैं और छह जीत और चार हार के साथ 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर आ गई है।

दूसरी ओर, लखनऊ की टीम 10 मैचों में पांच जीत और पांच हार के साथ 10 अंक लेकर छठे स्थान पर है। शीर्ष पर गुजरात टाइटंस की टीम है। मुंबई के अलावा गुजरात, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के एक समान 12-12 अंक हैं। 

फैन्स में खुशी की लहर

मुंबई इंडियंस की इस जीत से उनके फैन्स में जबरदस्त उत्साह है, और सोशल मीडिया पर भी टीम को बधाइयों का सिलसिला जारी है।

Read more:MI vs LSG : मुंबई की शानदार जीत

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।