इस सीजन का लक्ष्य विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना है
भारत के स्टार भाला फेंक के खिलाड़ी नीरज (Neeraj Chopra) चोपड़ा मंगलवार को ओस्ट्रावा (Ostrava) (चेक गणराज्य) में गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स (Golden Spike Athletics) प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस बीच उन्होंने कहा है कि इस सीजन में उनका लक्ष्य विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना है विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप इस साल 13 से 21 सितंबर के बीच जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित की जाएगी।
नीरज चोपड़ा नियमित रूप से 90 मीटर थ्रो करने का खुद पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाना चाहते हैं और इस सीजन के लिए उनका लक्ष्य विश्व चैम्पियनशिप में शीर्ष स्थान हासिल करना है। भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कहा कि वह ओस्ट्रावा में मंगलवारको हने वाली गोल्ड स्पाइक एथलेटिक्स मीट को लेकर काफी उत्साहित हैं। दरअसल, नीरज इस साल अपने अंतिम लक्ष्य टोक्यो में वर्ल्ड चैंपियनशिप में टॉप स्थान हासिल करने के लिए तैयारी कर रहे हैं।
ओस्ट्रावा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा : नीरज
नीरज ने पिछले हफ्ते 88.16 मीटर थ्रो के साथ जूलियन वेबर को हराकर पेरिस डायमंड लीग जीती थी। दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट ने कहा कि चेक गणराज्य के महान खिलाड़ी जान जेलेजनी के साथ उनके कोच और उनकी दृढ़ संकल्प शक्ति के कारण उन्हें अच्छे नतीजों का भरोसा है। 27 वर्षीय खिलाड़ी दोहार में सीजन की शुरुआत डायमंड लीग मीट में अपने पहले 90 मीटर से ज्यादा थ्रो से उत्साहित हैं। नीरज ने आगे कहा कि, ऐसे महान एथलीट और कोच के साथ काम करके बहुत खुश हूं। तकनीक में थोड़ा और सुधार करने के बाद मैं इस साल पहले ही 0 मीटर थ्रो कर चुका हूं। इसलिए देखते हैं कि अगली बार कब होता है, लेकिन मैं तैयार हूं। हाल ही में हमने निम्बर्क में अच्छी ट्रेनिंग की है। इसलिए मैं यहां ओस्ट्रावा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। इस सत्र का मुख्य लक्ष्य निश्चित रूप से टोक्यो में वर्ल्ड चैंपियनशिप है।
नीरज: मैं इस साल पहले ही 90 मीटर फेंक चुका हूं, देखते हैं…
हरियाणा के इस लड़के ने कहा कि जिसने द्विवार्षिक शोपीस के पिछले सीजन में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं नीरज ने कहा कि मंगलावर के लिए उनके उत्साह का एक हिस्सा टीवी पर उसेन बोल्ट जैसे महान एथीलटों को अतीत में यहां प्रतिस्पर्धा करते हुए देखने से आता है। जब मैं बच्चा था तो मैंने उसेन बोल्ट जैसे एथलीटों के यहां प्रतिस्पर्धा करते हुए बहुत सारे वीडियो और तस्वीरे देखी थीं। मैं पिछले साल आया था लेकिन चोट के कारण मैं प्रतिस्पर्धा नहीं कर सका।
27 साल के नीरज ने दोहा में सीजन के शुरुआती डायमंड लीग प्रतियोगिता में अपने करियर में पहली बार 90 मीटर की दूरी पार की थी और वह इससे बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘तकनीक में थोड़ा और सुधार करने के बाद मैं इस साल पहले ही 90 मीटर फेंक चुका हूं, देखते हैं… अगली बार कब यह दूरी फिर से हासिल करूंगा, लेकिन मैं तैयार हूं। हाल ही में हमने निम्बर्क (चेक गणराज्य) में अच्छा अभ्यास किया इसलिए मैं यहां ओस्ट्रावा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को लेकर आश्वस्त हूं.’ ।