एथेंस । अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति आईओसी (IOC) के अनुसार साल 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस (Los Angeles) ओलंपिक खेलों में फुटबॉल मुकाबले उद्घाटन समारोह से चार दिन पहले ही शुरू हो जाएंगे।
10 जुलाई से शुरू होंगे मुकाबले
आईओसी के अनुसार पुरुष और महिला दोनों ही वर्गों के मुकाबले 10 जुलाई से शुरू होंगे। ये मुकाबले अमेरिका के सात शहरों में आयोजित किए जाएंगे।
इन शहरों में होंगे ग्रुप और क्वार्टर फाइनल
ग्रुप स्तर और क्वार्टर फाइनल (Quarter Final ) मुकाबले न्यूयॉर्क, कोलंबस, नैशविले और सेंट लुई में रखे गए हैं।
नॉकआउट मुकाबलों के लिए खास शहर
वहीं नॉकआउट मुकाबले कैलिफोर्निया के सैन जोस, सैन डिएगो और पासाडेना में आयोजित होंगे। इन शहरों को विश्वस्तरीय सुविधाओं के कारण बड़े मुकाबलों की मेजबानी मिली है।
ऐतिहासिक रोज़ बाउल में होगा फाइनल
फुटबॉल का खिताबी मुकाबला ऐतिहासिक रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी स्टेडियम में 1994 पुरुष फुटबॉल विश्व कप, 1999 महिला विश्व कप और 1984 ओलंपिक का फाइनल भी आयोजित हो चुका है।
खिलाड़ियों को मिलेगा अतिरिक्त आराम
आईओसी के नए कार्यक्रम के अनुसार टीमों को पिछले ओलंपिक के मुकाबले आराम के लिए दो दिन अतिरिक्त मिलेंगे, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर रिकवरी का मौका मिलेगा।
अन्य पढ़े: महंगाई का दोहरा प्रहार
जल्द जारी होगा पूरा शेड्यूल
फुटबॉल टूर्नामेंट का अंतिम शेड्यूल इस साल के अंत तक जारी किया जाएगा। ओलंपिक 2028 में इस बड़े बदलाव का उद्देश्य टूर्नामेंट को और अधिक रोमांचक बनाना है।
Read More :