PAK vs NED : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत बेहद रोमांचक रही। कोलंबो में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने हार के मुहाने से वापसी करते हुए नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया। आखिरी ओवरों में फहीम अशरफ की विस्फोटक पारी ने पाकिस्तान को यादगार जीत दिलाई।
148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को साहिबजादा फरहान (31 गेंदों में 47 रन) ने शानदार शुरुआत दिलाई। लेकिन इसके बाद डच गेंदबाजों ने वापसी करते हुए लगातार विकेट चटकाए। सात विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान की हार लगभग तय नजर आ रही थी।
अन्य पढ़े: अमेरिका-ईरान तनाव
आखिरी 12 गेंदों पर 29 रन की जरूरत थी, ऐसे दबाव भरे हालात में फहीम अशरफ ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 19वें ओवर में लोगन वैन बीक के खिलाफ 24 रन बटोरकर मैच का रुख पलट दिया। अंतिम ओवर में चौका लगाकर उन्होंने जीत सुनिश्चित की। फहीम अशरफ 11 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए। कप्तान स्कॉट (PAK vs NED) एडवर्ड्स (37) और बास डी लीडे (30) के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्जा ने तीन विकेट लिए, जबकि साइम अयूब, अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज ने दो-दो विकेट झटककर नीदरलैंड्स को कम स्कोर पर रोक दिया।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :