గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

Latest News : PCB ने मानी हार, एशिया कप 2025 की ट्रॉफी सौंपी

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: October 1, 2025 • 4:58 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

Asia Cup: पाकिस्तान और पीसीबी ने आखिरकार हार मान ली है। टीम इंडिया को अब (Asia Cup) एशिया कप की ट्रॉफी मिल गई है। अब तक अपनी ऐंठ में रहे पाकिस्तान​ क्रिकेट बोर्ड की सारी हेंकड़ी निकल गई है। पता चला है कि एसीसी यानी एशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से यूएई क्रिकेट बोर्ड को एशिया कप की ट्रॉॅफी दे दी गई है। जल्द ही इसे बीसीसीआई को दे दिया जाएगा। भारत ने पाकिस्तान को ही पांच विकेट से हराकर 28 सितंबर को इस खिताब पर कब्जा किया था। 

बेशर्मी के साथ मंच पर खड़े रहे मोहसिन नकवी

भारतीय​ क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अजेय रहते हुए एशिया कप जीतने में कामयाबी हासिल की थी। जब ट्रॉफी (Trophy) पर मिलने की बारी आई तो मंच पर पीसीबी के चीफ मोहसिन नकवी आकर खड़े हो गए। मोहसिन ही अभी एसीसी यानी एशियन क्रिकेट काउंसिल के भी अध्यक्ष हैं। उसी हैसियत ये वे ट्रॉफी देने आए थे, लेकिन टीम इंडिया ने साफ कर दिया कि वे मोहसिन के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेंगे। हालांकि मोहसिन ​बेशर्मी के साथ मंच पर खड़े रहे। बाद में वे ट्रॉफी लेकर चले गए। इसके बाद हंगामा मचा। 

मोहसिन को सुननी पड़ी जमकर खरी खोटी

मंगलवार को दुबई में एसीसी की मीटिंग हुई, इसमें बीसीसीआई के प्रतिनिधि के रूप में राजीव शुक्ला और आशीष शेलर मौजूद रहे। इन दोनों ने मो​हसिन नकवी को जमकर खरी खोटी सुनाई और साफ कर दिया कि भारत ने एशिया कप का खिताब जीता है और उसका इस खिताब पर हक है, इसलिए जल्द से जल्द इसे भारत के सुपुर्द किया जाए। बीसीसीआई ने इसकी भी तैयारी शुरू कर दी थी कि अगर बात नहीं बनी तो पीसीबी की शिकायत आईसीसी में की जाएगी। 

अन्य पढ़ें: ट्रॉफी देने से वंचित रहे PCB चीफ नकवी, मंच पर हुई बेइज्जती

भारत के सामने पाकिस्तान चारोखाने चित्त

इस बीच अब से कुछ ही देर पहले खबर सामने आई कि एसीसी ने एशिया कप की ट्रॉफी यूएई क्रिकेट बोर्ड को सौंप दी है। जहां से उसे भारत को दिया जाएगा। भारतीय टीम बस इतना ही चाहती थी वे मोहसिन ने ये ​ट्रॉफी नहीं लेंगे। अगर ये काम एसीसी ने 28 सितंबर को ही कर दिया होता तो मामला इतना बढ़ता ही नहीं। हालांकि एसीसी ने अंत में वही किया है जो भारत चाहता था। यानी भारत ने एशिया कप के साथ साथ रणनीतिक तौर पर भी जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की है।

2025 में एशिया कप किसने जीता?

भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जीता-टूर्नामेंट में दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच यह तीसरी भिड़ंत थी और भारत की जीत ने उसे नौवां खिताब दिलाया। दोनों टीमों ने एक बार फिर हाथ मिलाने से इनकार कर दिया – जैसा कि उन्होंने पहले दो तनावपूर्ण मुकाबलों में किया था।

एशिया कप 2025 की ट्रॉफी कहां है?

मोहसिन नकवी द्वारा एशिया कप ट्रॉफी लेकर भाग जाने के बाद, यह खबर आई है कि यह ट्रॉफी दुबई स्थित एसीसी कार्यालय में बंधक की तरह उनकी निगरानी में रखी हुई है।

अन्य पढ़ें:

#AsiaCup2025 #BreakingNews #HindiNews #IndianCricketDominance #LatestNews #PakistanCricketDefeated #PCBExposed #TeamIndiaWins

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.