Women cricket tickets : महिला टी20 विश्व कप 2026 के टिकट बिक्री में रिकॉर्ड

Read Time:  1 min
Women cricket tickets
Women cricket tickets
FONT SIZE
GET APP

महिला टी20 विश्व कप को लेकर जबरदस्त उत्साह

Women cricket tickets : इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 को लेकर फैंस में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट शुरू होने में अभी 30 दिन बाकी हैं, लेकिन टिकट बिक्री पहले ही 1.45 लाख के पार पहुंच चुकी है। आईसीसी ने इसे महिला टी20 विश्व कप इतिहास की सबसे ज्यादा टिकट बिक्री वाला टूर्नामेंट बताया है। बर्मिंघम में होने वाले इंग्लैंड और श्रीलंका के उद्घाटन मैच को लेकर भी जबरदस्त उत्साह है।

टूटा पुराना रिकॉर्ड

आईसीसी के अनुसार 2020 में ऑस्ट्रेलिया में हुए महिला टी20 विश्व कप में पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुल 1,36,549 दर्शक पहुंचे थे। लेकिन 2026 संस्करण के लिए टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही 1.45 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। इसे महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

12 टीमें और 7 वेन्यू

इस बार टूर्नामेंट में दुनिया की शीर्ष 12 टीमें हिस्सा लेंगी। मुकाबले इंग्लैंड और वेल्स के सात अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे। 6 से 10 जून के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स, डर्बी काउंटी ग्राउंड और लॉफबोरो यूनिवर्सिटी में वॉर्म-अप मैच आयोजित होंगे।

अन्य पढ़े: IPL पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

महिला क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि

आईसीसी के जनरल मैनेजर गौरव सक्सेना ने कहा कि यह उपलब्धि महिला क्रिकेट के विकास की दिशा में एक (Women cricket tickets) बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट अब तक का सबसे बड़ा महिला टी20 विश्व कप बनने जा रहा है और दर्शकों व व्यूअरशिप के नए रिकॉर्ड बना सकता है।

फैंस का शानदार समर्थन

टूर्नामेंट डायरेक्टर बेथ बैरेट-वाइल्ड ने कहा कि एक भी गेंद फेंके जाने से पहले रिकॉर्ड टूटना महिला क्रिकेट की वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा खेल आयोजन साबित होगा।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।