గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

Phil Salt : इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने भारत के सूर्यकुमार को पछाड़ा

Author Icon By Ajay Kumar Shukla
Updated: September 13, 2025 • 12:10 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

फिल सॉल्ट : इंग्लैंड (England) के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट (Phil Salt) ने भारत के T20I टीम के कप्तान सूर्यकुमार को पछाड़ दिया। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेलकर सबकों चौका दिया। उन्होंने तूफानी शतक लगाकर दूसरे T20I मैच में साउथ अफ्रीका को मजबूर कर दिया। इस दौरान फिल सॉल्ट ने भारत के T20I टीम के कप्तान सूर्यकुमार को पीछे छोड़ दिया।

फिल सॉल्ट का तूफान तेवर देखने को मिला

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20I मैच में फिल सॉल्ट का तूफान तेवर देखने को मिला। मैनचेस्टर के मैदान में फिल सॉल्ट ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों को खूब धोया । इस दौरान उन्होंने केवल बाउंड्री से ही 108 रन बना दिए। इसके साथ ही उन्होंने भारत के T20I टीम के कप्तान सूर्यकुमार के एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया। फिल सॉल्ट ने विकेटकीपर बल्लेबाज जॉस बटलर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए केवल 47 गेंदों में रिकॉर्ड 127 रनों की साझेदारी करके साउथ अफ्रीका के जोश को खत्म कर दिया। इस दौरान फिल सॉल्ट ने इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज शतक ठोकने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया

सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केवल 39 गेंदों में शतक ठोक दिया। इसके साथ ही वो इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड लियम लिविंगस्टन के नाम था, जिन्होंने साल 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ केवल 42 गेंदों में शतक बनाया था। फिल सॉल्ट ने इस मैच में 60 गेंदों में 15 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 141 रन बनाए। इस दौरान वो केवल बाउंड्री से ही 108 रन ठोककर अपने ही एक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

यह भी पढ़े :

#CricketRecords #EnglandCricket #Hindi News Paper #PhilSalt #SuryakumarYadav #T20IMasterclass breakingnews latestnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.