Sports : वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से वापसी कर सकते हैं ऋषभ

Read Time:  1 min
ऋषभ
ऋषभ
FONT SIZE
GET APP

इंग्लैंड दौरे में चोटिल होने के बाद से ही भारतीय टीम (India Team) से बाहर चल रहे आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Panth) आजकल बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तेजी से उबर रहे हैं। वह विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श के बाद अक्टूबर में वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भारतीय टीम में वापस कर सकते हैं। चोटिल होने के कारण ही एशिया कप से भी बाहर हैं।

एशिया कप से बाहर, सैमसन और जितेश को मौका

ऋषभ के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भारतीय चयनकर्ताओं ने एशिया कप के लिए संजू सैमसन और जितेश शर्मा को विकेटकीपर के रूप में रखा है।

वेस्टइंडीज सीरीज से वापसी की उम्मीद

ऋषभ अब वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से वापसी करेंगे। यह सीरीज 2 से 6 अक्टूबर तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होगी और फिर 10 से 14 अक्टूबर तक होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी नजर

वहीं अगर वह वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज से वापसी नहीं कर पाते हैं तो अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से खेलेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम सीमित ओवरों के दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी। उसे 19, 23 और 25 अक्टूबर को पर्थ, एडिलेड और सिडनी में तीन एकदिवसीय मैच और उसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है

ऋषभ पंत का फेवरेट खिलाड़ी कौन है?

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज गॉर्डन ग्रीनिज ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जो इस समय उनको सबसे ज्यादा पसंद है। उन्होंने विराट कोहली का जिक्र किया, लेकिन ऋषभ पंत को वे अभी देखना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।