గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

Haryana : हरियाणा की बेटी मनु भाकर का शानदार प्रदर्शन

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: August 20, 2025 • 12:41 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 में 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता कांस्य पदक

भारतीय शूटर मनु भाकर (manu bhaker) ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 (championship) में मंगलवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। यह मनु का एशियाई चैंपियनशिप में 2019 के बाद पहला व्यक्तिगत पदक है। उन्होंने 2019 में इसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था

फाइनल स्कोर और पदक विजेता

अब तक भारत के तीन पदक

मंगलवार को दो पदक जीतने के साथ ही भारत के नाम अब तक सीनियर वर्ग में तीन पदक हो चुके हैं।
इससे पहले सोमवार को अनमोल जैन, सौरभ चौधरी और आदित्य मालरा की टीम ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

583 अंक बनाकर फाइनल में तीसरे स्थान पर पहुंचीं

फाइनल में मनु ने 219.7 का स्कोर बनाते हुए आठ निशानेबाजों में तीसरा स्थान प्राप्त किया। चीन की क्यिांक मा ने 243.2 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि दक्षिण कोरिया की जिन यांग ने 241.2 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया। इससे पहले भारतीय निशानेबाज क्वालीफाइंग राउंड में 583 का स्कोर बनाते हुए तीसरे स्थान पर रही थीं।

भारत की अन्य खिलाड़ियों में इस प्रतियोगिता में केवल रैंकिंग अंकों के लिए भाग ले रही ईशा सिंह 577 अंकों के साथ नौवें, सुरुचि सिंह 574 अंकों के साथ 12वें, पलक 573 अंकों के साथ 17वें और सुरभि राव 570 अंकों के साथ 25वें स्थान पर रहीं।

(manu bhaker) सुरुचि सिंह और पलक की तिकड़ी टीम स्पर्धा में 1730 के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं और कांस्य पदक जीता। मंगलवार को दो पदकों के साथ ही सीनियर वर्ग में भारत के नाम अब तीन पदक हो गए हैं। इससे पहले सोमवार को अनमोल जैन, सौरभ चौधरी और आदित्य मालरा ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

मनु भाकर का इतिहास क्या है?

मनु भाकर (जन्म: 18 फ़रवरी 2002) ने पेरिस ओलंपिक 2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा और 10 मीटर मिक्सड डबल्स में कांस्य पदक जीता है। मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली इकलौती एथलीट हैं । 2018 के आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत के लिए दो स्वर्ण पदक जीते.

कहाँ के रहने वाले हैं मनु भाकर?

मनु भाकर (manu bhaker) का जन्म हरियाणा प्रदेश के झज्जर जिले के गांव गोरिया में 18 फरवरी 2002 को हुआ था।

अन्य पढ़ें:

https://hindi.vaartha.com/great-win-for-carlos-alcaraz/sports/56162/

#AsianShooting2025 #BreakingNews #BronzeMedal #HindiNews #LatestNews #ManuBhaker #ShootingChampionship #TeamIndia

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.