తెలుగు | Epaper

Sports- कप्तान के रूप में सूर्यकुमार ने खुद को साबित किया- गौतम गंभीर

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Sports- कप्तान के रूप में सूर्यकुमार ने खुद को साबित किया- गौतम गंभीर

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह उनका काम आसान कर देते हैं। गंभीर ने कहा कि टी20 प्रारूप में कप्तान बनाए जाने के बाद से ही सूर्यकुमार ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है और हर परीक्षा में सफल रहे हैं।

दबाव में भी दिखी शानदार नेतृत्व क्षमता

गंभीर के मुताबिक, सूर्या ने दबाव के हालात में भी बेहतरीन नेतृत्व क्षमता दिखाई है, जिसे पूरी टीम और क्रिकेट जगत ने देखा है।

आक्रामक बल्लेबाज होने से टीम को मिलता है फायदा

एक वीडियो में गंभीर ने कहा कि सूर्यकुमार जैसे आक्रामक बल्लेबाज का टीम में होना भारत के लिए बड़ा फायदा है। वह संयम के साथ खिलाड़ियों का सही इस्तेमाल करते हैं, जिससे टीम का संतुलन बना रहता है।

‘कोच के तौर पर मेरा काम आसान हो गया’ : गंभीर

गंभीर ने कहा, “टीम के लिए यह खुशी की बात है कि उसे ऐसा कप्तान और बल्लेबाज मिला है, जो माहौल को शांत रखता है। कोच के तौर पर इससे मेरा काम आसान हो जाता है।”

कप्तान सूर्यकुमार हर कसौटी पर खरे

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी सूर्यकुमार और कप्तान सूर्यकुमार को अलग-अलग देखा जा सकता है, लेकिन कप्तान के रूप में वह हर कसौटी पर खरे उतरे हैं और एक शानदार नेतृत्वकर्ता साबित हुए हैं।

अमेरिका के खिलाफ पारी से दिलाई जीत

सूर्यकुमार यादव ने पहले ही मैच में अमेरिका के खिलाफ संकट में टीम को संभालते हुए 49 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए और भारत को जीत दिलाई। गंभीर ने कहा कि सूर्यकुमार के नेतृत्व में उन्हें काफी राहत मिली है क्योंकि कई फैसले वह खुद मैदान पर ले लेते हैं।

अन्य पढ़े: जापान में ताकाइची की ऐतिहासिक ‘सुपर-विक्ट्री’

रोहित के संन्यास के बाद कप्तानी की थी सिफारिश

गौरतलब है कि रोहित शर्मा के टी20 से संन्यास के बाद गौतम गंभीर ने ही सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाए जाने की जोरदार पैरवी की थी।

Read More :

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870