గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

Asia Cup 2025 : नहीं खेलेगी टीम इंडिया! पाक करारा झटका

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 19, 2025 • 11:35 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली।  एशिया कप 2025 को लेकर बीसीसीआई ने एशिया क्रिकेट काउंसिल को बताया है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगी। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए यह फैसला लेने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई महिला इमर्जिंग एशिया कप से भी हट रहा है। माना जा रहा है कि बीसीसीआई के इस फैसले से एशिया कप 2025 रद्द भी हो सकता है।

 एशिया कप 2025 को लेकर बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। बीसीसीआई ने एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) यानी जिसके हेड पाकिस्तान के मोहसिन नकवी हैं, उन्हें ये जानकारी दी हैं कि भारतीय टीम एशिया कप में हिस्सा नहीं लेगी।

बीसीसीआई का कहना है कि वह अपनी महिला टीम को भी इमर्जिंग एशिया कप में हिस्सा नहीं लेने देंगे, जो जून में श्रीलंका में होने वाला है और पुरुष एशिया कप 2025 में भी टीम इंडिया भाग नहीं लेगी।

भारतीय टीम नहीं खेलेगी एशिया कप

दरअसल, भारतीय टीम के एशिया कप 2025 के लिए हिस्सा नहीं लेने की खबर सामने आई है। ये फैसला भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण लिया जा सकता है। इसकी ऑफिशियल जानकारी अभी तक सामने नहीं आई। बता दें कि पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद हाल ही में भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर एक सैन्य कार्यवाई की थी, जिसका नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ था।  

एशिया कप के ज्यादातर स्पॉन्सर भारत से

बता दें कि इस साल का एशिया कप भारत में होना है और अगले साल टी20 वर्ल्ड कप है इसलिए यह टी20 फॉर्मेट में खेला जाना था। पिछला एशिया कप 2023 में हुआ था, जिसे भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता था। ये माना जा रहा है कि एशिया कप के ज्यादातर स्पॉन्सर भारत से हैं, इसलिए बीसीसीआई के इस फैसले से यह टूर्नामेंट रद्द भी हो सकता है।

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.