Test : ऋषभ पंत ने ध्वस्त कर डाले कई रिकॉर्ड, बने एशिया के पहले विकेटकीपर

Read Time:  1 min
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत
FONT SIZE
GET APP

धोनी को भी पीछे छोड़ा, ऋषभ पंत का कमाल

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज (Wicket-keeper batsman) और टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने लीड्स में जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में फिर से कमाल की पारी खेली। पहली पारी में शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने दूसरी पारी में भी सेंचुरी ठोकी। इसी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले। वे दुनिया के दूसरे और एशिया के पहले ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ा। एमएस धोनी जैसा दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज अपने टेस्ट करियर में कभी ऐसा नहीं कर पाया था।

बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में जड़ा शतक

पंत ने पहली पारी में 178 गेंदों में 12 चौके और 6 छक्कों की मदद से 134 रन बनाए थे और दूसरी पारी में उनके बल्ले से 140 गेंदों में 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से 118 रन निकले। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरी बार ऐसा है, जब किसी डेजिग्नेटेड विकेटकीपर बल्लेबाज ने दोनों पारियों में शतक जड़ा। ऋषभ पंत से पहले कोई एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज इस कारनामे को नहीं कर पाया था। जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक बार ये करिश्मा किया है, लेकिन अन्य कोई विकेटकीपर इस उपलब्धि तक नहीं पहुंच सका।

इंग्लैंड की सरजमीं पर एक टेस्ट मैच में दो शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज

इसके अलावा ऋषभ पंत इंग्लैंड की सरजमीं पर एक टेस्ट मैच में दो शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले वे भारत के आठवें बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वे भारत के लिए एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भी पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। इस मैच में ऋषभ पंत ने कुल 252 रन बनाए। उनसे पहले कोई और बल्लेबाज 240 से भी ज्यादा रन एक मैच में नहीं बना पाया है। बी कुंदरन ने 230 और एमएस धोनी ने 224 रन एक मुकाबले में बनाए हुए हैं। पंत की पारियों की बदौलत ही भारत आज स्थिति में है।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।