గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

 Mark Henry : दुनिया का सबसे ताकतवर रेसलर क्रिकेट ग्राउंड में दिखा

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: September 5, 2025 • 1:01 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

WWE का सुपरस्टार क्रिकेट मैदान में

Mark Henry: WWE के भारी-भरकम रेसलर मार्क हेनरी (Mark Henry) का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. हेनरी ने अपनी ताकत के बल पर कई दिग्गजों का बुरा हाल किया. मार्क अब अपने अलग-अलग कारनामों के लिए जाने जाते हैं. मौजूदा समय में कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 चल रहा है. वहां पर बारबाडोस रॉयल्स का खराब प्रदर्शन जारी है. खैर बारबाडोस रॉयल्स ने गुयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ मैच से पहले इस बार हेनरी को बहुत बड़ा सम्मान दिया है, जिसके बारे में जानकर फैंस खुश हो जाएंगे

WWE हॉल ऑफ फेमर मार्क हेनरी को मिला बड़ा तोहफा

बारबाडोस रॉयल्स ने मार्क हेनरी (WWE) को जर्सी भेंट कर सम्मानित किया. जर्सी में ‘दुनिया के सबसे ताकतवार आदमी’ लिखा है, जिससे इसकी शोभा और बढ़ गई. हेनरी पहली बार क्रिकेट के मैदान पर आए. वीडियो में खुद इस बात का उन्होंने खुलासा किया।

हेनरी ने कहा कि इससे पहले उन्होंने टीवी पर ही क्रिकेट देखा था. इस खास मौके ने फैंस के लिए WWE की यादें भी ताजा कर दीं. हेनरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस बारबाडोस रॉयल्स द्वारा किए गए बढ़िया काम के लिए उनकी सराहना कर रहे हैं. स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी इस पहल का खूब स्वागत किया. यहां से अब कैरेबियन प्रीमियर लीग और WWE, दोनों के फैंस के लिए एक इमोशनल मोमेंट पैदा हो गया है।

मार्क हेनरी ने दिखाई अपनी हाथों की ताकत

मार्क हेनरी सोशल मीडिया पर इस समय छाए हुए हैं. कुछ दिन पहले हेनरी का एक खास वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने चम्मच मोड़कर सभी को कर दिया था. दरअसल हेनरी अपने दोस्तों के साथ स्टीकआउस में मौजूद थे. मार्क को उनके सर्वर न एक चांदी की चम्मच दी. हेनरी ने अगले ही पल चम्मच को आसानी से पूरा घुमा दिया।

उनकी ताकत देखकर सभी चौंक गए थे. ऐसा पहली बार नहीं था जब हेनरी ने किया. इससे पहले WWE टीवी पर भी वह इस तरह के कारनामे कर चुके हैं. हेनरी ने WWE के बाद कुछ साल AEW में भी काम किया. वह अभी WWE के साथ लैजेंड्स कॉन्ट्रैक्ट के तहत जुड़े हैं. हेनरी अपने करियर की शुरुआत में ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में भी झंडे गाड़ चुके हैं. हेनरी का बेटा भी अब उनकी राह पर चल रहा है. बहुत जल्द WWE में उनका डेब्यू हो सकता है।

मार्क हेनरी की ताकत का सबसे बड़ा करतब क्या था?

इस प्रक्रिया में उन्होंने रॉ डेडलिफ्ट में 903.9 पाउंड (410.0 किलोग्राम) और स्क्वाट सूट के बिना स्क्वाट में 948.0 पाउंड (430.0 किलोग्राम) के साथ-साथ ऑल-टाइम ड्रग टेस्टेड रॉ टोटल 2,314.8 पाउंड (1,050.0 किलोग्राम) के साथ सर्वकालिक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।

कौन ज्यादा ताकतवर है, मार्क हेनरी या ब्रॉक लेसनर?

अगर हम सिर्फ़ सबसे मज़बूत की बात करें, तो निस्संदेह मार्क हेनरी ही होंगे। इस पर बहस भी नहीं हो सकती।

अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #MarkHenry #PowerhouseInRing #WorldsStrongestMan #WrestlingIcon #WWELegend

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.