Asia Cup 2025 : टीम इंडिया के खिलाफ उतरेगा ये खिलाड़ी

Read Time:  1 min
Asia Cup
Asia Cup
FONT SIZE
GET APP

रोहित-विराट के साथ खेलने का सपना देखा था

Asia Cup : एक युवा क्रिकेटर ने कभी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के साथ खेलने का सपना देखा था। बचपन से भारतीय क्रिकेट टीम का फैन रहा यह खिलाड़ी हमेशा ब्लू जर्सी पहनने की ख्वाहिश रखता था।

टीम इंडिया के खिलाफ करेगा एशिया कप में मुकाबला

अब किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया है कि यही खिलाड़ी एशिया कप (Asia Cup) 2025 में टीम इंडिया के खिलाफ मैदान में उतरेगा। उसने जिस टीम को अपना आदर्श माना, अब उसी के खिलाफ प्रदर्शन करना उसका लक्ष्य होगा

Samay Shrivastava: भारत में क्रिकेट एक खेल नहीं बल्कि इमोशन भी है। करोड़ों युवा भारत में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं, लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकतर खिलाड़ियों को टीम इंडिया से खेलने का मौका नहीं मिलता है। इसलिए कई खिलाड़ी भारत छोड़ किसी और देश का रुख करते हैं। यहां हम एक ऐसे ही खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, जिसका सपना कभी भारत का प्रतिनिधित्व करने का था। इस खिलाड़ी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ खेलने का सपना भी देखा। लेकिन दुर्भाग्य से भोपाल के रहने वाले अंकुर श्रीवास्तव को बड़े मंच पर क्रिकेट खेलने के लिए भारत छोड़ना पड़ा।

एशिया कप में टीम इंडिया

भोपाल के रहने वाले समय श्रीवास्तव 5 साल पहले भारत छोड़कर ओमान चले गए थे। उन्होंने ओमान में जाकर क्रिकेट खेला और कुछ साल में ही उन्हें ओमान का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल गया। एशिया कप 2025 में उन्हें एशिया कप के लिए ओमान टीम में चुना गया है। समय श्रीवास्तव जिस भारतीय टीम के लिए कभी खेलने का सपना देख रहे थे अब वह एशिया कप में भारत के खिलाफ खेलने के लिए उतरेंगे। समय के कोच जेपी त्यागी को उनसे खासा उम्मीदे हैं। उन्होंने कहा कि उनके समर्पण और कौशल ने उन्हें आगे बढ़ाया और प्रतिष्ठित विजय हजारे ट्रॉफी सहित विभिन्न आयु वर्गों में भोपाल और मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। एशिया कप 2025 में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान को ग्रुप A में ही रखा गया है। भारत और ओमान के बीच 19 सितंबर को मैच खेला जाएगा।

एशिया कप 2025 कहाँ खेला जाएगा?

Asia Cup 2025 का 9 सितंबर से हो रहा आगाज टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम के कप्तान कौन हैं?

एशिया कप 2025: भारत की टीम घोषित, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; शुभमन गिल उप-कप्तान – द हिंदू

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।