IPL का चौथा मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा।
गुजरात टाइटंस का पिछला प्रदर्शन
गुजरात टाइटंस का यह पांचवां IPL सीजन है। टीम ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीता था, जबकि पिछले सीजन चौथे स्थान पर रही।
पंजाब किंग्स का खिताबी इंतजार
वहीं, पंजाब किंग्स अब भी अपने पहले IPL खिताब का इंतजार कर रही है। टीम पिछले सीजन रनर-अप रही थी और इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।
दोनों टीमों के बीच अब तक का रिकॉर्ड
IPL में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, जिनमें दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं। IPL 2025 में हुई भिड़ंत में पंजाब ने गुजरात को 11 रन से हराया था। न्यू चंडीगढ़ में यह दूसरी भिड़ंत होगी, जिसमें पिछले मुकाबले में गुजरात ने पंजाब को 3 विकेट से हराया था।
अन्य पढ़े: Hyderabad : खेल विद्यालयों में छात्रों का चयन तीन चरणों में
मैच के लिए फोकस पॉइंट
दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत के साथ अपने अभियान की मजबूत शुरुआत करना चाहेंगी। PBKS का लक्ष्य पहला खिताब और GT का लक्ष्य डिफेंड करना है, जिससे यह मुकाबला और रोमांचक बन गया है।
Read More :