RR vs CSK: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च को हो चुका है. आज गुवहाटी में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं. रियान पराग (Riyan Prag) ने टॉस जीतकर सीएसके को पहले बैटिंग का न्योता दिया है. इस बार पिछले सीजन तक चेन्नई के लिए खेलने वाले रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) अब राजस्थान के लिए खेलते नजर आएंगे. वहीं IPL 2025 तक आरआर की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन इस मुकाबले में चेन्नई के लिए ओपनिंग करते हुए दिखेंगे. इस मैच में चेन्नई के लिए जेमी ओवरटन, मैट हेनरी खेलते नजर आएंगे. वहीं नंद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा राजस्थान की ओर से दिखेंगे.
RR vs CSK: दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
RR की प्लेइंग 11:- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा.
CSK की प्लेइंग 11:- संजू सैमसन, रितुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा (डब्ल्यू), जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.
RR vs CSK: रितुराज और रियान पराग का बयान
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने वाले कप्तान रियान पराग ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी कर रहे हैं. यहां काफी बारिश हुई है. पिच पर कुछ नमी रहने वाली है. इसके आगे उन्होंने कहा कप्तानी करना अच्छा लग रहा है, सपोर्ट बहुत शानदार रहा है. उम्मीद है कि हमारे लिए यह अभियान अच्छा रहेगा. लक्ष्य चैंपियनशिप जीतना है. हमने टीम में कई स्मार्ट क्रिकेटरों को शामिल करने की कोशिश की है.
वहीं रितुराज गायकवाड़ ने कहा कि हले गेंदबाजी करने का फैसला एकदम स्पष्ट था. फिर भी, हम सकारात्मक शुरुआत करना चाहेंगे. आपने देखा कि पिछला साल (आईपीएल 2025) हमारे लिए कैसा रहा था. हम एक रणनीति के साथ ऑक्शन में गए थे. अब उम्मीद करते हैं कि सब कुछ बहुत अच्छा रहे.
RR vs CSK मैच की पिच रिपोर्ट
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बरसापारा में हो रहे इस मुकाबले को लेकर पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने कहा कि बादल छाए हुए हैं. बाउंड्री की दूरी- स्क्वायर की तरफ 61 मीटर और 70 मीटर, जबकि सामने की तरफ 74 मीटर है. यह लाल मिट्टी की पिच है. मौसम की वजह से सतह पर नमी रहेगी. अतिरिक्त गति (पेस) और अतिरिक्त उछाल (बाउंस) की उम्मीद कर सकते हैं. खिलाड़ियों के लिए परिस्थितियों का आकलन करना बहुत जरूरी है.
Read More :