గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

Latest Hindi News : ट्रॉफी चोरी विवाद : नकवी पर BCCI कार्रवाई कर सकती है

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: October 1, 2025 • 2:17 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

दुबई । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अब भारतीय टीम को एशिया कप ट्रॉफी न सौंपने के मामले को लेकर कड़े कदम उठाने की तैयारी में है। जीत के बावजूद ट्रॉफी भारत को नहीं मिलने के विवाद में बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराने पर गंभीरता से विचार शुरू कर दिया है।

ट्रॉफी होटल में रखी, नियमों का उल्लंघन

नकवी पर आरोप है कि उन्होंने विजेता भारतीय टीम को ट्रॉफी सौंपने की बजाय उसे होटल में रख दिया। BCCI ने इसे खेल भावना के विपरीत और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की छवि के लिए हानिकारक बताया। बीसीसीआई ने कहा कि यह कार्रवाई खेल के नियमों का उल्लंघन है और इसे किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

BCCI ने नकवी को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने नकवी को ट्रॉफी भारतीय टीम को सौंपने के लिए तीन दिन का समय दिया है। अगर नकवी ने ऐसा नहीं किया तो बोर्ड उसके खिलाफ चोरी और जबरन कब्जे का मामला दुबई पुलिस में दर्ज कराएगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नकवी की आलोचना

एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की बैठक में भी BCCI ने नकवी की कड़ी आलोचना की थी। कई देशों के प्रतिनिधियों ने इस मामले पर नकवी का विरोध किया, लेकिन नकवी अभी भी ट्रॉफी सौंपने के लिए तैयार नहीं हैं।

दुबई पुलिस में मामला दर्ज होने पर गिरफ्तारी तय

BCCI अब दुबई पुलिस में नकवी पर ट्रॉफी चोरी और जबरन कब्जे की शिकायत दर्ज कराने पर गंभीरता से विचार कर रही है। अगर मामला दर्ज हो जाता है, तो नकवी की गिरफ्तारी तय है। बोर्ड यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि नकवी ट्रॉफी लेकर पाकिस्तान भाग न जाए।

चोरी के मामलों में लंबी सजा का खतरा

दुबई के कानून के अनुसार, चोरी के मामलों में दोषी को 3 से 15 साल तक की कैद हो सकती है। ऐसे में नकवी फंसे तो लंबी अवधि तक जेल में रह सकते हैं।

BCCI का सख्त रुख

BCCI ने स्पष्ट किया है कि यह मामला खेल की मर्यादा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की साख से जुड़ा है। बोर्ड का रुख है कि किसी भी परिस्थिति में विजेता टीम को उसका हक मिलने से रोका नहीं जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More :

#BCCI news #Breaking News in Hindi #Dubai news #Hindi News #Latest news #Report news #Troffy News ACC News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.