लंदन । इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले ही मैच में वैभव सूर्यवंशी (vaibhav Suryavanshi) की विस्फोटक बल्लेबाजी की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि वैभव को जल्द ही भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिए।
15 गेंदों में अर्धशतक से मचाया धमाल
वैभव ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया, जिससे वॉन खासे प्रभावित नजर आए।
इंग्लैंड दौरे पर ले जाने की सलाह
वॉन का मानना है कि इस उभरते बल्लेबाज को इंग्लैंड दौरे पर भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैभव को एकदिवसीय सीरीज के लिए तैयार किया जाना चाहिए और अगर वह अंतिम एकादश में जगह न भी बना पाएं, तो उन्हें टी20 टीम में शामिल करना फायदेमंद रहेगा।
टीम के माहौल में मिलेगा अनुभव
वॉन ने कहा, “जरूरी नहीं कि वह तुरंत प्लेइंग इलेवन में जगह बनाए, लेकिन उसे टीम के साथ रहकर अनुभव लेना चाहिए। सीनियर खिलाड़ियों के साथ समय बिताने से उसका खेल और बेहतर होगा।”
पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन
वैभव ने पिछले एक साल में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। अंडर-19 क्रिकेट में भी उन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की शानदार पारी खेली थी।
आईपीएल में भी दिखाया दम
आईपीएल में भी इस बल्लेबाज ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पिछले साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसके बाद से उन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है।
Read More : Railway- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी- स्वादिष्ट भोजन के लिए आईआरसीटीसी के नए नियम
भविष्य के लिए बड़ी उम्मीद
माइकल वॉन के अनुसार, वैभव जैसे खिलाड़ियों को जल्दी से अंतरराष्ट्रीय माहौल में लाना जरूरी है, ताकि वे बड़े मंच के लिए तैयार हो सकें। उनके प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट जगत में उन्हें लेकर उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं।
Read More :