తెలుగు | Epaper

Arjun Tendulkar : कौन हैं अर्जुन की मंगेतर सानिया चंडोक?

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Arjun Tendulkar : कौन हैं अर्जुन की मंगेतर सानिया चंडोक?

बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं सानिया चंडोक

Arjun Tendulkar : सचिन तेंदुलकरके बेटे (Arjun Tendulkar) अर्जुन (25) की (Sania Chandhok) सानिया चंडोक से मुंबई में सगाई हो गई। सानिया मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती और गौरव घई की बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेंदुलकर परिवार और घई परिवार ने इंगेजमेंट की खबर की कोई भी इन्फॉर्मेशन शेयर नहीं की

जानकारी के अनुसार, सगाई कार्यक्रम बेहद निजी रखा गया था। इसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए थे।
अर्जुन फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वे घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं। IPL में वे मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं।

सानिया और उनका परिवार क्या करता है?

Arjun Tendulkar : एक मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं।

वहीं, घई परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना नाम है। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) है। मुंबई में भी इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है। साथ ही फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी के भी मालिक हैं।

सानिया जहां डायरेक्टर, उस कंपनी के बारे में जानिए घई परिवार के बिजनेस की तुलना में मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी एक छोटा वेंचर है। इसकी 2022 में महज एक लाख रुपए की पूंजी से शुरुआत हुई थी। मिस्टर पॉज एक पेट-केयर स्पा और स्टोर है, जो मुंबई में स्थित है। यह पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इससे संबंधित प्रोडक्ट्स की सेवाएं देता है।

आइसक्रीम बिजनेस में जाना-माना नाम है

Arjun Tendulkar

आइसक्रीम बिजनेस में जाना-माना नाम है घई परिवार रवि घई ग्रेविस हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के चेयरमैन हैं। उनके पिता इकबाल किशन घई देश में क्वालिटी आइसक्रीम ब्रांड लेकर आए थे। उन्होंने ही मुंबई के मरीन ड्राइव में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल बनवाया।

पिता के नक्शेकदम पर रवि ने बिजनेस विदेशों, खासकर मिडिल ईस्ट में फैलाया। यहीं पर रवि ने आइसक्रीम मैन्युफेक्चरिंग यूनिट्स स्थापित कीं। ब्रूकलिन क्रीमरी आइसक्रीम ब्रांड रवि घई के पोते शिवान घई लेकर आए।
अर्जुन 2018 में भारतीय अंडर-19 टीम से खेले अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई अंडर-16, अंडर-19 व अंडर-23 टीमों के लिए खेला। उन्होंने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम से डेब्यू किया। डोमेस्टिक क्रिकेट में अर्जुन ने मुंबई के लिए खेलते हुए 2020 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया।

इसके बाद 2021 में उन्हें IPL में मुंबई इंडियंस ने खरीदा, हालांकि डेब्यू का मौका 2023 में मिला। अर्जुन ने बाद में गोवा की रणजी टीम से भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला, जहां उन्होंने अपने पहले ही मैच में शतक लगाया।

सचिन तेंदुलकर के कितने बेटे हैं?

वहीं सचिन का एक बेटा भी है. जिसका नाम अर्जुन तेंदुलकर है. अर्जुन का जन्म साल 1999 में हुआ था।

अर्जुन तेंदुलकर कौन हैं?

अर्जुन तेंदुलकर (जन्म 24 सितंबर 1999) मुंबई, महाराष्ट्र के एक भारतीय क्रिकेटर हैं। वह पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के पुत्र हैं और एक बाएँ हाथ के तेज़ मध्यम गेंदबाज़ और बाएँ हाथ के निचले क्रम के बल्लेबाज़ हैं। वह घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं, इससे पहले वह मुंबई और उसकी जूनियर टीमों के लिए खेल चुके हैं।

अन्य पढ़ें: Cristiano Ronaldo : क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना के साथ की सगाई

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870