గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

Team India: रोहित शर्मा के बाद कौन होगा टीम इंडिया का अगला टेस्ट कैप्टन

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 7, 2025 • 11:25 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. टीम इंडिया के कप्तान ने सोशल मीडिया के जरिए टेस्ट छोड़ने की जानकारी दी. रोहित के बाद टीम इंडिया की टेस्ट में कप्तानी कौन करेगा, इसको लेकर बड़ा सवाल है. भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बनने की होड़ में 4 खिलाड़ी हैं लेकिन रेस में सबसे आगे 25 साल के शुभमन गिल हैं।

नई दिल्ली. रोहित शर्मा के बारे में पहले कहा जा रहा था कि वह टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड नहीं जाएंगे. इसके बाद खबर आई की वो टेस्ट टीम के कप्तान नहीं रहेंगे. फिर कहा गया कि अगर वो कप्तान के तौर पर नहीं जाएंगे तो क्या बतौर ओपनर इंग्लैंड का दौरा करेंगे? आखिरकार रोहित ने इस सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

ऐलान कर दिया है. पिछले साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ने के बाद रोहित ने टेस्ट को भी अलविदा कह दिया. हिटमैन अब वनडे क्रिकेट पर फोकस करेंगे. रोहित के बाद टीम इंडिया की टेस्ट में कप्तानी के 4 दावेदार हैं. लेकिन इस रेस में शुभमन गिल सबसे आगे चल रहे हैं. गिल के अलावा ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर भी कप्तानी के दावेदारों में शामिल हैं।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के जाने के बाद अब टीम इंडिया में किसी युवा खिलाड़ी को मौका मिलेगा. अब सबकी नजरें टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान पर टिक गई है. क्या वह शुभमन गिल, बुमराह, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत या कोई और विकल्प होगा? हालांकि भारतीय टीम में विराट कोहली भी हैं लेकिन वह कई साल पहले कप्तानी छोड़ चुके हैं।

विराट दोबारा कप्तान नहीं बनना चाहेंगे. जसप्रीत बुमराह ने रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की अगुआई की है. हालांकि चोट की वजह से वह अंदर बाहर होते रहते हैं, इसलिए उन्हें पूर्णकालिक कप्तान नहीं बनाया जा सकता. इसके बाद टीम इंडिया के पास शुभमन गिल, ऋषभ पंत ही बचते हैं।

शुभमन गिल (Shubman Gill) इस समय आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं. वह इस आईपीएल में शानदार बैटिंग कर रहे हैं और 11 मैचों में 508 रन बना चुके हैं. गुजरात टाइटंस आईपीएल की अंक तालिका में टॉप पर है. विराट कोहली को जहां किंग कहा जाता है वहीं गिल को प्रिंस के नाम से जाना जाता है.रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी के अच्छा विकल्प हो सकते है।

ऋषभ पंत (Rishabh Pant)

वर्तमान में लखनउ सुपर जॉयंट्स की कप्तानी कर रहे हैं. उनकी अगुआई में एलएसजी ने इस सीजन 11 में से 5 मैच जीते हैं.गिल का ओवर ऑल कतानी में रिकॉर्ड अच्छा रहा है. वह 54 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं जहां 28 में जीत मिली है. पंत बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने 11 मैचों में 128 रन बनाए हैं.सीनियर खिलाड़ी के लिहाज से वह टेस्ट टीम की कप्तानी करने को तैयार हैं.गिल इस रेस में आगे हैं. वह 32 टेस्ट मैचों में 1893 रन बना चुके हैं. उनका औसत 35 का रहा है.वनडे में वह टीम इंडिया के उप कप्तान हैं. श्रेयस अय्यर भी अच्छा विकल्प हो सकते हैं. उन्होंने हाल में बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में वापसी की है. आईपीएल में वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे अधिक 243 रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

Read more:टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा ने MI के लिए बनाया धांसू रिकॉर्ड

Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi Rohit Sharma today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.