सेंसेक्स 200 अंक गिरा, 82,450 पर कारोबार
- बीएसई सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
- फिलहाल सेंसेक्स Sensex 82,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- बाजार में बिकवाली का माहौल बना हुआ है।
निफ्टी में 60 अंकों की गिरावट
- एनएसई निफ्टी 60 अंक फिसलकर नीचे आया।
- तकनीकी स्तरों पर कमजोरी देखी जा रही है।
आज यानी गुरुवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 200 अंक गिरकर 82,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी (Nifty) में भी 60 अंक की गिरावट है, ये 25,160 के ऊपर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स Sensex 30 शेयरों में से 16 में गिरावट है। टेक महिंद्रा, इटरनल (जोमैटो) और ICICI बैंक के शेयरों में 2% तक की गिरावट। SBI, टाटा मोटर्स और ट्रेंट के शेयरों में मामूली तेजी है।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 21 ऊपर, 28 नीचे और एक बिना बदलाव के कारोबार कर रहा है। NSE के रियल्टी, फार्मा, मेटल और बैंकिंग शेयरों में 1% तक की तेजी है। IT और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.15% गिरकर 39,603 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.40% नीचे 3,173 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.11% नीचे 24,490 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.090% चढ़कर 3,507 पर कारोबार कर रहा है।
- 16 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.53% ऊपर 44,255 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.25% चढ़कर 20,730 पर और S&P 500 0.32% ऊपर 6,264 पर बंद हुए।
मार्केट में लगातार गिरावट क्यों आ रही है?
शेयर बाज़ार में गिरावट तब होती है जब वैश्विक मुद्दों, वित्तीय अस्थिरता या निवेशकों की घबराहट के कारण शेयर की कीमतें अचानक गिर जाती हैं। यह आर्थिक संकटों, बड़ी घटनाओं या बाज़ार के बुलबुले के फूटने से शुरू हो सकता है।
शेयर मार्केट का गणित क्या है?
बाज़ार में, प्रयुक्त गणित में वे अवधारणाएँ और गणनाएँ शामिल हैं जिनका उपयोग शेयर बाज़ार के व्यवहार का विश्लेषण और समझने, निवेश के अवसरों का आकलन करने और जोखिम प्रबंधन के लिए किया जाता है। इसमें कई तकनीकें और उपकरण शामिल हैं जिनका उपयोग निवेशक और व्यापारी सूचित निर्णय लेने के लिए करते हैं।