DCP : राउडी शीटर को डीसीपी राजेंद्रनगर ने दिया सुधार का संदेश

Read Time:  1 min
राउडी शीटर
राउडी शीटर
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । राउडी शीटर को डीसीपी राजेंद्रनगर (Rajendranagar) ने दिया सुधार का संदेश दिया। मैल्लारदेवपल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के राउडी शीटर के लिए सद्भावना एवं सुधार संबंधी काउंसलिंग (Counseling Session) आयोजित की गई। इस काउंसलिंग का निरीक्षण राजेंद्रनगर जोन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) द्वारा किया गया।

डीसीपी ने राउडी शीटर को कई निर्देश दिए

काउंसलिंग के दौरान, डीसीपी ने राउडी शीटर को कई निर्देश दिए। इस दौरान कहा गया कि अवैध गतिविधियों से दूर रहें और जनता के साथ शांति और सौहार्दपूर्वक व्यवहार करें। इसके साथ ही रात के समय अनावश्यक घूमने से बचें। किसी भी प्रकार की धमकी या फिरौती जैसी गतिविधियों में शामिल न हों। यदि क्षेत्र में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों में शामिल होते हैं, तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें पीडी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज करना शामिल है।

समाज में जिम्मेदार नागरिक बनने की सलाह दी

डीसीपी ने उन्हें अपने व्यवहार में सुधार लाने, जीवनशैली को सकारात्मक बनाने । काउंसलिंग सत्र के बाद, उपस्थित राउडी शीटर ने आश्वासन दिया कि वे भविष्य में किसी भी अवांछित घटना में शामिल नहीं होंगे।


राउडी शीटर कौन है?

भारतीय अंग्रेज़ी में, हिस्ट्री-शीटर ​​(जिसे कभी-कभी राउडी-शीटर ​​भी कहा जाता है) एक ऐसे व्यक्ति को कहते हैं जिसका आपराधिक रिकॉर्ड लंबा हो । दक्षिण एशिया के बाहर इसे पेशेवर अपराधी के रूप में जाना जाता है और यह शब्द भारत और पाकिस्तान जैसे दक्षिण एशियाई देशों के समाचार पत्रों में पाया जाता है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।