తెలుగు | Epaper

Telangana : केमिकल फैक्ट्री में धमाका,10 मजदूरों की मौत, 20 लोग जख्मी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Telangana : केमिकल फैक्ट्री में धमाका,10 मजदूरों की मौत, 20 लोग जख्मी

तेलंगाना (Telangana) के संगारेड्डी जिले में सीगाची केमिकल्स फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ जिससे भयंकर आग लग गई. इस हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई और 20 से ज़्यादा घायल हुए हैं. विस्फोट इतना ज़ोरदार था कि उसकी आवाज़ दूर-दूर तक सुनाई दी. राहत और बचाव कार्य जारी है और हादसे की जांच शुरू हो गई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी फैक्ट्री को घेर लिया

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाशा मेलाराम औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भयंकर हादसा हुआ. यहां स्थित सीगाची केमिकल्स फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई. फैक्ट्री के रिएक्टर में धमाका हुआ, देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी फैक्ट्री को घेर लिया. हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई, वहीं 20 मजदूर घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है.

कई किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी

विस्फोट इतना जोरदार था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और फैक्ट्री के आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई. मजदूर डर के मारे इधर-उधर भागने लगे. चश्मदीदों के अनुसार, धमाके के कारण कई मजदूर 100 मीटर तक दूर जा गिरे. यह हादसा आज सुबह करीब 9 बजे हुआ.

दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का काम तेजी से चल रहा है. मौके पर 108 एंबुलेंस और चिकित्सा कर्मी भी पहुंच चुके हैं. घायलों को टनचेरु के अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए ले जाया गया, वहीं गंभीर घायलों को हैदराबाद रेफर किया गया है.

हादसे के बाद फैक्ट्री की इमारत ढह गई. मलबे में मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में 10 पांच मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री और आसपास के क्षेत्र को खाली करवाना शुरू कर दिया है.

Read more : MP: खंडवा में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोह

तेलंगाना दसवीं परीक्षा प्रवेश पत्र जारी संदेश से भी प्राप्त

तेलंगाना दसवीं परीक्षा प्रवेश पत्र जारी संदेश से भी प्राप्त

भाजपा महिला मोर्चा का महिला दिवस समारोह आज

भाजपा महिला मोर्चा का महिला दिवस समारोह आज

हैदराबाद में महिला हॉकी टूर्नामेंट 2026 के आयोजन की तैयारियां पूरी

हैदराबाद में महिला हॉकी टूर्नामेंट 2026 के आयोजन की तैयारियां पूरी

साइबराबाद पुलिस की ‘फुट पेट्रोलिंग’ से बढ़ा भरोसा

साइबराबाद पुलिस की ‘फुट पेट्रोलिंग’ से बढ़ा भरोसा

एक ही दिन में 30 हजार छात्रों ने निःशुल्क डाउनलोड किया हॉल टिकट

एक ही दिन में 30 हजार छात्रों ने निःशुल्क डाउनलोड किया हॉल टिकट

मंत्री अज़हरुद्दीन ने कैथोलिक नेताओं से मुलाकात की

मंत्री अज़हरुद्दीन ने कैथोलिक नेताओं से मुलाकात की

अभिषेक मनु सिंघवी व वेम नरेंद्र रेड्डी ने नामांकन दाखिल किया

अभिषेक मनु सिंघवी व वेम नरेंद्र रेड्डी ने नामांकन दाखिल किया

कल्वकुंटला कविता की नई पार्टी घोषणा, ‘तेलंगाना पहले’ नारा

कल्वकुंटला कविता की नई पार्टी घोषणा, ‘तेलंगाना पहले’ नारा

निर्माणाधीन भवन का स्कैफोल्ड गिरने से तीन मजदूरों की मौत

निर्माणाधीन भवन का स्कैफोल्ड गिरने से तीन मजदूरों की मौत

‘प्रजापालना-प्रगति योजना’ सख्ती से लागू करने के निर्देश

‘प्रजापालना-प्रगति योजना’ सख्ती से लागू करने के निर्देश

भट्टी विक्रमार्क के पुत्र का विवाह, दिग्गजों की मौजूदगी

भट्टी विक्रमार्क के पुत्र का विवाह, दिग्गजों की मौजूदगी

तेलंगाना राज्यसभा उम्मीदवार तय, वरिष्ठों को झटका

तेलंगाना राज्यसभा उम्मीदवार तय, वरिष्ठों को झटका

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870